scriptलालू भड़के कहा- किसकी मजाल है जो बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दे | Lalu yadav comment on emergency in bihar | Patrika News
मधुबनी

लालू भड़के कहा- किसकी मजाल है जो बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दे

बिहार राज्य में राष्ट्रपति शासन के बारे में किए गए एक सवाल पर लालू यादव भड़क गए…

मधुबनीFeb 08, 2016 / 11:22 pm

श्रीबाबू गुप्ता

lalu yadav

lalu yadav

मधुबनी। बिहार राज्य में राष्ट्रपति शासन के बारे में किए गए एक सवाल पर लालू यादव भड़क गए। उन्होंने गुस्से में कहा कि किसकी मजाल है जो बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दे। इस दौरान उन्होंने जमकर विरोधियों पर अपना गुस्सा भी उतारा और जमकर आलोचनाएं भी की।

लालू ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री में योग्यता नहीं है. केंद्र सरकार और मोदी हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हैं। लालू प्रसाद यादव मधुबनी जिले के साहर घाट में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

यहां राष्ट्रपति शासन की मांग करने वाले विरोधी दलों पर लालू जमकर बरसे। लालू प्रसाद यादव बार-बार जंगलराज का आरोप लगाये जाने से खफा दिखे और उन्होंने इस मुद्दे पर जमकर अपनी भड़ास निकाली उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुये कहा कि यह कोई मजाक नहीं है और किसी की मजाल भी नहीं है जो ऐसा कर दे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो