महासमुंद

ट्रैक्टर ट्राली से 64 किलो गांजा जब्त, महासमुंद पुलिस ने ओडिशा के तस्कर को पकड़ा, UP में खपाने की थी तैयारी

CG Crime: मगांव पुलिस ने 64 किलो गांजा की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश में खपाने की योजना थी।

महासमुंदMar 17, 2024 / 06:59 pm

Shrishti Singh

Mahasamund News: तुमगांव पुलिस ने 64 किलो गांजा की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश में खपाने की योजना थी। 16 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्राली के नीचे गुप्त चेंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर झलप से रायपुर की तरफ जा रहा है। सूचना पर तुमगांव पुलिस ने ओवरब्रिज बाइपास के पास पकड़ा।
यह भी पढ़ें

महिला को शादी का झांसा देकर एक साल तक लगातार बनाता रहा शारिरिक सम्बंध, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम अरविंद कुमार त्रिवेदी पिता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी (30) वार्ड-2 माधवपुर सितला मोहनी स्वामी इंटर कॉलेज गोविंद के पास थाना गदागंज जिला रायबरेली उत्तरप्रदेश का होना बताया। तलाशी लेने पर ट्रैक्टर ट्रॉली के भीतर गुप्त चेंबर मिला। उसमें 28 पैकेट में 64.880 किलोग्राम मिला। जिसकी कीमत 12,97,600 रुपए आंकी गई। पुलिस ने गांजा और ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरूद्ध थाना तुमगांव में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्रवाई की गई। पिछले कुछ महीनों से गांजा तस्करी के मामले ज्यादा आ रहे हैं। इसे देखते हुए एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए चौकी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें

अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी.. इस वजह से पड़ोसी युवक ने महिला को हंसिए से काट डाला, जानकर हिल जाएंगे आप

पहले भी पकड़ा गया

गांजा तस्कर अरविंद कुमार त्रिवेदी जिला रायबरेली पहले भी थाना फरसगांव जिला कोंडागांव में गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ा जा चुका है। जेल की हवा खा चुका है। इसके बाद भी फिर से उसे गांजा की तस्करी करते हुए तुमगांव पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने मोबाइल भी जब्त किया है।

Hindi News / Mahasamund / ट्रैक्टर ट्राली से 64 किलो गांजा जब्त, महासमुंद पुलिस ने ओडिशा के तस्कर को पकड़ा, UP में खपाने की थी तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.