
गांव वालें झाडिय़ों के पास पहुंचे और नवजात को गोद में लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचे।
बागबाहरा में प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। नवजात का शिशु गहन चिकित्सा यूनिट में इलाज जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि अब बच्ची का स्वास्थ्य ठीक है।
इधर जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके परदल का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है। हालांकि बच्ची की शरीर में एक-दो जगह चोट के निशान पाए गए हैं। चिकित्सकों ने बताया कि नवजात बच्ची 8 माह की प्रतीत हो रही है, जिसका वजह 1 किलो 80 ग्राम है।
इलाज पूर्ण होने के बाद बच्ची को सीडब्ल्यूसी को सुपुर्द किया जाएगा। इधर बुंदेली चौकी प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
Published on:
16 May 2018 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
