पुलिस के अनुसार ग्राम बगईजोर के हेमलाल (29) और सेमरिया थाना बसना के युवराज (17) अपनी बाइक से ग्राम कलेण्डा जा रहे थे। दोपहर साढ़े 12 बजे ग्राम देवलभाठा के मोड़ के पास बाइक पत्थर से टकरा गई और गड्ढे में गिर गई। इससे गणेश विशाल व युवराज भोई की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस देवलभाठा के पास पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार एक ब्यारे में बोरवेल का काम चल रहा था, जहां दिनेश साहू आरंग की टीम काम पर लगी थी। मशीन अचानक रुक गई। उसे चालू करने के लिए मजदूर तेजराम ठाकुर पिता चुन्नू (28), खैरत और 2 अन्य मजदूर उत्तम व महेंद्र मशक्कत कर रहे थे। इस दौरान मशीन अचानक रोटेड हुई, इससे मशीन पर लगा पाना छिटक कर तेजराम के कान में लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उत्तम व महेंद्र घायल हो गया।