scriptआपस में पैसे बांटते समय हुई थी 3 हत्याएं, 15 साल बाद सुलझा तीहरा हत्याकांड और फिर… | accused of triple murder caught after 15 years in mahasamund CG | Patrika News
महासमुंद

आपस में पैसे बांटते समय हुई थी 3 हत्याएं, 15 साल बाद सुलझा तीहरा हत्याकांड और फिर…

खल्लारी में 15 वर्ष पूर्व हुए तीहरे हत्याकांड के फरार आरोपी को क्राइम स्क्वॉड ने दुर्ग से गिरफ्तार किया।

महासमुंदAug 14, 2018 / 05:47 pm

Deepak Sahu

crime

आपस में पैसे बांटते समय हुई थी 3 हत्याएं, 15 साल बाद सुलझा तीहरा हत्याकांड और फिर…

महासमुंद. खल्लारी में 15 वर्ष पूर्व हुए तीहरे हत्याकांड के फरार आरोपी को क्राइम स्क्वॉड ने दुर्ग से गिरफ्तार किया। वहीं उनके निशानदेही पर 15 वर्षों से फरार अन्य तीन आरोपी को भी मध्यप्रदेश के बालाघाट से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी में दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। महासमुंद थाने में वर्ष 2003 में करीब 20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज है। पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 11 आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस ने की छापामार कार्रवाई

टीम ने हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों की सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद टीम ने आरोपी द्वारा बताए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए इंद्रा कॉलोनी बालाघाट मध्यप्रदेश में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने नंद किशोर पिता दादू (50), यशोदा पति नंदकिशोर तेलगू (45) व संतोषी तेलगू पति विजय तेलगू (34) को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव व एसडीओपी विनोद मिंज के मार्गदर्शन में क्राइम स्क्वॉड प्रभारी सुभाष पवार, कोतवाली थाना प्रभारी कमला पुसाम, सउनि विकास शर्मा, टीकाराम सारथी, प्रआ, श्रवण दास, प्रकाश नंद, सुधीर सिंह ठाकुर, मिनेश ध्रुव, पंकज शर्मा, चम्पलेश ठाकुर, छत्रपाल, रवि यादव, कामता आवड़े व लाला राम कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Home / Mahasamund / आपस में पैसे बांटते समय हुई थी 3 हत्याएं, 15 साल बाद सुलझा तीहरा हत्याकांड और फिर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो