घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। थाना में पदस्थ ड्राइवर आरक्षक शत्रुघ्न डड़सेना पिता श्यामलाल डड़सेना अपने घर से कसडोल मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। (Bear Attack in Chhattisgarh) चंद्रपाल डड़सेना महाविद्यालय के पास एक भालू ने शत्रुघ्न पर अचानक हमला कर दिया। भालू ने आरक्षक के पैर को नोचकर घायल कर दिया। आरक्षक ने भालू का डटकर मुकाबला किया।