scriptछवि से ज्यादा कांग्रेस के घोषणा पत्र ने किया कमाल, मतदाताओं ने भाजपा को किया किनारे | congress manifesto become the reason of their victory in chhattisgarh | Patrika News
महासमुंद

छवि से ज्यादा कांग्रेस के घोषणा पत्र ने किया कमाल, मतदाताओं ने भाजपा को किया किनारे

कांग्रेस के चुनावी वादों की बौछार की बदौलत कांग्रेस के प्रत्याशियों ने चारों विधानसभा सीट पर कमाल का प्रदर्शन किया।

महासमुंदDec 13, 2018 / 05:47 pm

Deepak Sahu

congress

छवि से ज्यादा कांग्रेस के घोषणा पत्र ने किया कमाल, मतदाताओं ने भाजपा को किया किनारे

महासमुंद. कांग्रेस के चुनावी वादों की बौछार की बदौलत कांग्रेस के प्रत्याशियों ने चारों विधानसभा सीट पर कमाल का प्रदर्शन किया। बड़े अंतर से जीत दर्ज कर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया कि भाजपा के अच्छे दिन खत्म हो गए। जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशियों को राउंडवार बढ़त मिलती गई, भाजपा का जनाधार खिसकते नजर आया।

कांग्रेस को नए चेहरों पर दांव लगाना काम कर गया। भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में जिले से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी, 2018 के चुनाव में कांग्रेस की सुनामी में भाजपा को एक भी सीट नसीब नहीं हुई। महासमुंद जिले में भाजपा की हार से यह कंफर्म हो गया कि कहीं न कहीं प्रत्याशी चयन में धोखा हुआ है। अब हार पर मंथन करने की बारी है। सरायपाली विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर बराबर की लग रही थी। एक हफ्ते में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन गया। आखिरकार 52288 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी किस्मत लाल नंद ने जीत हासिल की। बसना विधानसभा में स्थिति इससे बिल्कुल उलट थी। संपत अग्रवाल ने भाजपा के वोट बैंक पर सेंध लगाने का काम किया और कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र बहादुर की एकतरफा जीत हो गई।

Home / Mahasamund / छवि से ज्यादा कांग्रेस के घोषणा पत्र ने किया कमाल, मतदाताओं ने भाजपा को किया किनारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो