इसके तहत 8 जुलाई को वार्ड क्रमांक-1 में पुराना अस्पताल, वार्ड क्रमांक-2 में सेनभवन, वार्ड-३3 में अम्बेडकर स्कूल, वार्ड-4 में ठेठवार भवन, वार्ड -5 में अम्बेडकर स्कूल, वार्ड-6 में पार्षद कार्यालय के पास, वार्ड-7 में शिव चौक, वार्ड-8 में लाल दाड़ीपारा आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड-9 में श्रीराम पाठशाला, वार्ड-10 में मछली मार्केट सुलेमान दुकान के पास, वार्ड-11 में सिविल लाइन गार्डन, वार्ड-12 में पुराना रावणभाठा आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर लगाया जाएगा। जिन परिवारों ने नवीन स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है, उन परिवारों से अपील की गई है, कि वे संबंधित मितानिन से संपर्क करें एवं शिविर लगने पर परिवार के सदस्यों एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर अपना स्मार्ट कार्ड बनाएं। स्मार्ट कार्ड शिविर स्थल में ही प्रदान किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड मिलने पर ही निर्धारित राशि 30 रुपए स्मार्ट कार्ड बनाने वाले आपॅरेटर को दें।