scriptस्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल से उपस्वास्थ्य केंद्रों में लटका ताला, इलाज के लिए भटक रहे मरीज | patients wandering for treatment by strike of health coordinators | Patrika News
महासमुंद

स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल से उपस्वास्थ्य केंद्रों में लटका ताला, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल से उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लटक रहा है। मरीजों को इलाज कराने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

महासमुंदAug 04, 2018 / 02:51 pm

Deepak Sahu

cg news

स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल से उपस्वास्थ्य केंद्रों में लटका ताला, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल से उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लटक रहा है। मरीजों को इलाज कराने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाने से व्यवस्था और चरमरा गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रहे हैं। आगामी 6 अगस्त के बाद मीजल्स-रूबरेला का टीकाकरण का अभियान भी चलाया जाएगा।

वहीं जिला पंचायत के मनरेगा शाखा में कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। जिला अध्यक्ष राम गोपाल खुंटे ने बताया कि हड़ताल जारी है। पूरे प्रदेश में 1 लाख 80 हजार कर्मचारी और महासमुंद जिले के 5500 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसका असर लोगों पर भी पड़ रहा है। कई कर्मचारियों को बर्खास्तगी का आदेश भी मिला है। शासन को आकर्षित करने के लिए पिछले दिनों भीख भी मांगी थी।

Home / Mahasamund / स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल से उपस्वास्थ्य केंद्रों में लटका ताला, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो