scriptबंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से तापमान में आई गिरावट, तूफान के साथ आज हो सकती है बारिश | Rain may occur today due to moist air comes from Bay of Bengal | Patrika News
महासमुंद

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से तापमान में आई गिरावट, तूफान के साथ आज हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने के बाद दोपहर के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। नमीयुक्त हवा के कारण आज शाम तूफान के साथ बारिश की संभावना है (Weather News)।

महासमुंदMar 04, 2020 / 04:42 pm

Bhawna Chaudhary

weather news

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से तापमान में आई गिरावट, तूफान के साथ आज हो सकती है बारिश

महासमुंद. बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने के बाद दोपहर के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 3-4 दिनों तक तापमान 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा (Weather News)।

रविवार की सुबह 11 बजे तापमान 41 डिग्री और दोपहर 2 बजे 42 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था। इस तरह तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई है। तापमान में आई गिरावट की वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा को बताया है। मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन ने बताया कि आगामी 3-4 दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। नमीयुक्त हवा के कारण आज शाम तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि के बाद झुलसा देने वाली गर्मी से लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। दोपहर के बाद सडक़ें सूनीं दिखाई दे रही थी। हालांकि आज तापमान में आई कमी के बाद लोगों ने काफी राहत महसूस की है।

Home / Mahasamund / बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से तापमान में आई गिरावट, तूफान के साथ आज हो सकती है बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो