दो कपूर और एक लोंग के उपाय से आने वाली सभी समस्याओं को हल कर पाएंगे। इस उपाय से आपके धन आने के भी सभी मार्ग खुल जाएंगे।
-सोमवार के दिन सबसे पहले आप घर के पूजा करने वाली जगह पर दो कपूर और लोंग लेकर बैठ जाएं और उन दोनों कपूर व लोंग को शिवजी की मूर्ति या तस्वीर के सामने रख दें। इसके बाद आप ऊं नमो मनः शिवाय मंत्र का 21 बार जाप करें। जाप करने के पश्चात आप अपनी हथेली में दोनों कपूर के बीच में लोंग रखें और मुट्ठी बंद करके अपनी सभी समस्याएं उन तीनों जोड़ी से बोल दें। इसके बाद लोंग और कपूर लेकर किसी भी शिव मंदिर जाकर वहां शिवलिंग पर चढ़ाएं हुए जल से कपूर को स्पर्श कराएं। सपर्श कराने के बाद आप उस कपूर और लोंग को जला दैं। यदि वहां यह सब करना संभव ना होतो आप किसी तुलसी के पौधे के पास भी कपूर जला सकते हैं। इस उपाय को करते ही आपको इसके परिणाम जल्द ही देखने को मिल जाएंगे।
– आज के दिन शिवलिंग पर केसर वाला दूध चढ़ाना चाहिए। इससे शादी में आ रही रुकावटें दूर होती है और जल्द ही विवाह योग बनते है।
– भगवान शिव का ध्यान करते हुए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाए। इससे धन की प्राप्ति होती है।
-किसी खास इक्छा पूर्ति के लिए आज के दिन 21 बेल पत्रों पर चन्दन से ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाए।
– सोमवार के दिन नंदी यानि किसी बैल को हरी घास खिलाए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
– आज के दिन जरुरतमंदो और गरीबों को भोजन अवश्य करवाना चाहिए। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। साथ ही पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है।- निरोग रहने के लिए आज के दिन शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करना चाहिए।
– सोमवार के दिन 101 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।- सफ़ेद गाय को रोटी खिलाए।