scriptडूंगरपुर : जलकलश यात्रा में लगे जयकारे | Devotees take out kalsah yatra | Patrika News
महासमुंद

डूंगरपुर : जलकलश यात्रा में लगे जयकारे

जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में पंचाल समाज चौदह चौखला की ओर से धार्मिक अनुष्ठान के तहत निकाली गई जल कलश यात्रा

महासमुंदFeb 08, 2017 / 07:17 pm

Ashish vajpayee

Devotees take out kalsah yatra

Devotees take out kalsah yatra

पंचाल समाज चौदह चौखलों के सामूहिक आयोजन के तहत बुधवार सुबह जल कलश यात्रा निकाली गई। कलाजी मंदिर के पास से विप्रवरों की पूजा अर्चना कर गाजेबाजे से कलश यात्रा निकली।

इसमें करीब 6 हजार महिलाएं शामिल हुई। बैंड की धार्मिक धुन तथा मां गंगा के जयकारों के साथ यात्रा प्रमुख मार्गों से होकर लोहारिया तालाब पहुंची। कलशों में जल भरने के बाद यात्रा कल्लाजी मंदिर के पास पहुंची।
समूचे मार्ग में गंगा मां के जयकारे लगते रहे। मनोहरलाल पंचाल सहित चौदह चौखला अध्यक्ष अशोक पंचाल, लालजीभाई, जीवतराम, लक्ष्मण, अंबालाल, रघुनाथ, राजूभाई, ललित पंचाल सहित समाजजन शामिल थे। कलश यात्रा के लिए विद्या निकेतन परिसर में 14 काउंटर बनाए गए थे।
यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के साथ स्वच्छता अभियान का संदेश देते ऋषभदेव के कैलाश पंचाल आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इससे पूर्व विभिन्न चौखलों से आए अध्यक्ष और पदाधिकारियों सहित समाजजनों का स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
प्रारंभ में लोहारिया चौखले का प्रतिनिधि मशाल के साथ चल रहा था। जुलूस के मार्ग में स्वागत द्वार बनाए गए। इस दौरान चौदह चौखला अध्यक्ष अशोक पंचाल, लालजी, जीवतराम, लक्ष्मण, अंबालाल, ललित पंचाल, रघुनाथ, कचरा, राजुभाई सहित समाजजन मौजूद थे। गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी।

Home / Mahasamund / डूंगरपुर : जलकलश यात्रा में लगे जयकारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो