scriptदो झुंड में बंटा हाथियों का दल बढ़ रहा आबादी की ओर, दहशत में ग्रामीण | Wild elephant group reach in village | Patrika News
महासमुंद

दो झुंड में बंटा हाथियों का दल बढ़ रहा आबादी की ओर, दहशत में ग्रामीण

हाथी प्रभावित गांवों में हाथियों से लोगों में दहशत कायम है। मंगलवार की सुबह दो हाथी परसाडीह के पास नजर आए। दो दिन पहले कुकराडीह बंजर से यही हाथी फिंगेश्वर की तरफ बढ़ गए थे।

महासमुंदApr 24, 2019 / 12:22 pm

Akanksha Agrawal

Haathi

दो झुंड में बंटा हाथियों का दल बढ़ रहा आबादी की ओर, दहशत में ग्रामीण

महासमुंद. हाथी प्रभावित गांवों में हाथियों से लोगों में दहशत कायम है। मंगलवार की सुबह दो हाथी परसाडीह के पास नजर आए। दो दिन पहले कुकराडीह बंजर से यही हाथी फिंगेश्वर की तरफ बढ़ गए थे। रास्ते में पडऩे वाले गांवों में फसल को नुकसान भी पहुंचाया।
कुकराडीह बंजर उत्पाती हाथियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। अभी भी 15 हाथी यहां डेरा जमाए बैठे हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह दो हाथी परसाडीह, मोहकम, लहंगर और पीढ़ी गांव में दिखे। जोबा गांव में हाथियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। गौरतलब है कि वन विभाग ने पिछले दिनों कुकराडीह बंजर के पास मचान भी बनाया है। इस मचान से वन विभाग के कर्मचारी हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखेंगे।
हाथी गांवों की तरफ बढ़ते हुए दिखे तो इसकी सूचना ग्रामीणों को देंगे। ताकि ग्रामीण अलर्ट रहें। हाथी भगाओ, फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि हाथी दो समूह में विचरण कर रहे हैं। दो हाथी परसाडीह से लंहगर की ओर विचरण कर रहे हैं। वहीं 15 हाथी कुकराडीह में हैं। ज्ञात हो कि पिछले दो वर्ष से हाथियों ने किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। हर रोज फसल हानि हो रही है और किसान सबकुछ देखकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इधर, वन विभाग की तरफ से भी कोई मदद नहीं मिल रही है।

हाथियों की मौजूदगी से किसान परेशान
रबी फसल लेने वाले किसानों को हाथियों से डर है। कहीं उनकी मेहनत की फसल को हाथी बर्बाद न कर दें। क्योंकि देखा जा रहा है कि पिछले एक महीने से करीब 18 हाथी सिरपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों में विचरण कर रहे हैं। कई किसानों ने अपनी फसल की रखवाली के लिए मजदूर भी लगा रखे हैं। हाथियों के खेत पहुंचने पर मजदूर मशाल, टार्च व पटाखे से हाथियों को खदेडऩे का प्रयास करते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

Home / Mahasamund / दो झुंड में बंटा हाथियों का दल बढ़ रहा आबादी की ओर, दहशत में ग्रामीण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो