scriptकर्ज माफी की मांग को लेकर महिला स्वसहायता समूह ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव | Women's self-help group gheraoed the collectorate demanding loan waive | Patrika News
महासमुंद

कर्ज माफी की मांग को लेकर महिला स्वसहायता समूह ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

महासमुंद. भाजपा अनुसूचित जाति महिला मोर्चा महामंत्री उत्तरा प्रहरे, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल के नेतृत्व में शुक्रवार को रेडी-टू-ईट निर्माण करने वाले महिला समूहों ने कर्ज माफी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, कलेक्टर के नाम एवं महिला व बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

महासमुंदApr 30, 2022 / 05:17 pm

Jitendra Satpathi

कर्ज माफी की मांग को लेकर महिला स्वसहायता समूह ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

कर्ज माफी की मांग को लेकर महिला स्वसहायता समूह ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

कर्ज माफी की मांग को महिला स्वसहायता समूह ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव
महासमुंद. भाजपा अनुसूचित जाति महिला मोर्चा महामंत्री उत्तरा प्रहरे, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल के नेतृत्व में शुक्रवार को रेडी-टू-ईट निर्माण करने वाले महिला समूहों ने कर्ज माफी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, कलेक्टर के नाम एवं महिला व बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
समूह की महिलाएं पहले भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुई। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रट पहुंची। पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही रोका लिया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर नेहा भेडिय़ा ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन स्वीकार किया। इसके बाद समूह की महिलाएं महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय में पहुंची। जहां पर अधिकारी की अनुपस्थिति में डॉ. विमल चोपड़ा ने फोन पर चर्चा की। जिस पर समीर पाण्डे ने बताया कि वे एक मींटिग में जिला पंचायत उपस्थित हैं। इसके बाद महिला समूहों ने जिला पंचायत की ओर रुख किया और जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर ऋण माफी के संबंध में अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। उत्तरा प्रहरे ने बताया कि अब हम अपनी मांगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खट्खटाएंगे। उन्होंने कहा कि छग सरकार द्वारा रेडी-टू-ईट निर्माण कार्य को बीज निगम एवं उद्योगपतियों के हाथों में सौंपना कमीशनखोरी एवं भ्रष्टाचार की मंशा जाहिर करता है। वहीं महिला समूह ने महासमुंद व बेमचा के बीच में बने बांध के गहरीकरण, पचरी निर्माण और बोर खनन आदि की व्यवस्था करने की मांग भी की। समूह की ईश्वरी साहू ने बताया कि आस-पास तालाब नहीं होने से लोगों को निस्तारी की समस्या हो रही है।
इस दौरान पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयाजक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, पार्षद देवीचंद राठी, शहर मण्डल महामंत्री मनीष बंसल, पार्षद मीना वर्मा, मोहन साहू, मंडल कोषाध्यक्ष हनीश बग्गा, जसराज बाला, निरंजना शर्मा, सुधा साहू, हिरेन्द्र सोनी, दिनेश रूपरेला, जगन्नाथ छुरा, नरेश नायक, विक्की गुरूदत्ता आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो