scriptछेड़खानी से परेशान छात्रा बनी मर्दानी, मनचले की चप्पलो से की पिटाई | Girl beats boy on eve teasing | Patrika News
महोबा

छेड़खानी से परेशान छात्रा बनी मर्दानी, मनचले की चप्पलो से की पिटाई

महोबा में मनचले की करतूत से परेशान छात्रा ने बीच सड़क पर छेड़खानी कर रहे आशिक मिजाज की चप्पलों से पिटाई कर दी।

महोबाMar 12, 2021 / 09:17 pm

Abhishek Gupta

Girl

Girl

महोबा. महोबा में मनचले की करतूत से परेशान छात्रा ने बीच सड़क पर छेड़खानी कर रहे आशिक मिजाज की चप्पलों से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बड़ी बात यह है कि मनचले की हरकत से परेशान छात्रा और भीड़ उसे सबक सिखा रही थी तो वहीं रोडवेज में बने पुलिस सहायता केंद्र में ताला लटक रहा था।
महोबा रोडवेज के सामने एक मनचला कोचिंग से वापस जा रही छात्रा से सरेराह छेड़खानी कर रहा था। मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के सामने का है। बताया जाता है कि एक छात्रा रामकथा मार्ग से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी, तभी बाइक सवार मनचले ने न केवल उसके साथ छेड़खानी की बल्कि बीच रास्ते पर बदनीयती से उसे हाथ भी मारा। छात्रा किसी तरह उससे खुद को बचाकर अपने घर जा रही थी तभी उक्त मनचले ने रोडवेज के सामने बाइक लगाकर उसे फिर रोक लिया।
फिर क्या था छात्रा के सब्र का बाँध टूट गया और देखते ही देखते वह मर्दानी बन गयी और युवक की चप्पलो से पिटाई करना शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी और मनचले पर लात, घूसे, चप्पलें और झापड़ पड़ते रहे। यह तमाशा करीबन आधे घंटे तक सड़क पर चलता रहा और पुलिस का कोई अता-पता नहीं चला। मजेदार बात तो यह है कि रोडवेज परिसर में हाल ही में पुलिस सहायता केंद्र चौकी का उदघाटन किया गया था जो लटकता ताला और शो पीस बनी हुई है।

Home / Mahoba / छेड़खानी से परेशान छात्रा बनी मर्दानी, मनचले की चप्पलो से की पिटाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो