scriptमुस्लिम भाजपा से जुड़ रहा है,अल्पसंख्यकों के लिए चल रही है विकास योजनाएं | Muslims joining BJP, Development schemes are going on for minorities | Patrika News
महोबा

मुस्लिम भाजपा से जुड़ रहा है,अल्पसंख्यकों के लिए चल रही है विकास योजनाएं

सरकार की अल्पसंख्यक से सबंधित योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की है।
 

महोबाFeb 28, 2019 / 09:08 pm

Ashish Pandey

mahoba

मुस्लिम भाजपा से जुड़ रहा है,अल्पसंख्यकों के लिए चल रही है विकास योजनाएं

महोबा. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद गुरुवार को यहां पहुंचे। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मोर्चा महोबा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर बहुत योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। मौजूदा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति के तहत कार्य कर रही है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने महोबा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुँच कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए काम और उपलब्धियों का बखान किया तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सरकार की अल्पसंख्यक से सबंधित योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की है। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा के तहत अभियान चल रहा है। सरकार की योजनाओं की जानकारी इस अभियान के माध्यम से दी जा रही है। मुस्लिम समाज का विकास सिर्फ भाजपा की कर सकती है। बड़ी तेजी से अल्पसंख्यक समाज भाजपा से जुड़ रहा है और 2019 के चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। जिसमे भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

Home / Mahoba / मुस्लिम भाजपा से जुड़ रहा है,अल्पसंख्यकों के लिए चल रही है विकास योजनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो