scriptNepal Bus Accident : नेपाल के रोहिणी नदी में बस गिरने से 9 लोगों की मौत,23 घायल | 9 people died in nepal bus accident | Patrika News
महाराजगंज

Nepal Bus Accident : नेपाल के रोहिणी नदी में बस गिरने से 9 लोगों की मौत,23 घायल

नेपाल के रुपनदेही जिले के भैरहवां में रविवार भोर में रोहिणी नदी में बस गिरने से नौ लोगों की मौत हो गयी,जबकि 23 लोगों गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।घायलों का भैरहवां मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
 
 

महाराजगंजJun 05, 2022 / 04:10 pm

Punit Srivastava

nepal.jpg
नेपाल में रविवार की भोर में रुपनदेही जिले के भैरहवां में स्थित रोहिणी नदी में बस गिर गई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। सूचना पा कर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
जनकपुर से भैरहवां की ओर जा रही थी बस-
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जनकपुर से भैरहवां की ओर जा रही बस में करीब 33 यात्री सवार थे। जब बस रोहिणी नदी के पास पहुंची। उसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। उधर, रूपनदेही ट्रैफिक पुलिस प्रमुख केशव केसी के मुताबिक, घायलों को इलाज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
घायलों को उपचार के लिए भैरहवा के भीम और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्कयू ऑपरेशन चलाया। बस में चालक समेत 33 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ लोग बस में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसपी नवरत्न पौडेल ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।रूपनदेही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई, अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो