महाराजगंज

फरार चल रहे पूर्व मंत्री अमरमणि के बेटे अमन मणि इस क्षेत्र से कांग्रेस के हो सकते हैं उम्‍मीदवार

यह जानकारी प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने दी। अमन मणि पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र हैं। वह महराजगंज के नौतनवां से 2017 में निर्दल विधायक चुने गए थे। 2022 के चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। अमन मणि के कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

महाराजगंजMar 10, 2024 / 09:58 am

anoop shukla

फरार चल रहे पूर्व मंत्री अमरमणि के बेटे अमन मणि इस क्षेत्र से कांग्रेस के हो सकते हैं उम्‍मीदवार

बस्ती जिले के अपहरण के केस में फरार चल रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपााठी के बेटे नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय की मौजूदगी में उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने दी। अमन मणि पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र हैं। वह महराजगंज के नौतनवां से 2017 में निर्दल विधायक चुने गए थे। 2022 के चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। अमन मणि के कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। निर्दल विधायक रहे अमन मणि के कांग्रेस में शामिल होने से सियासी हलके में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अमन मणि पहली बार वर्ष 2012 में सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे। पहले चुनाव में हार गए। वह वर्ष 2017 के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव में उतरे और जीत गए। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमन मणि की बहन तनुश्री को टिकट दिया था। बाद में उनका टिकट बदलकर सुप्रिया श्रीनेत को दे दिया गया।
हालांकि एकतरफा मुकाबले में भाजपा के सांसद पंकज चौधरी ने छठवीं बार जीत हासिल कर ली। इस बार के चुनाव में भी भाजपा ने पंकज चौधरी पर फिर से भरोसा जताया है। इंडिया गठबंधन में महराजगंज लोकसभा की सीट कांग्रेस के खाते में गई है। अभी तक कांग्रेस ने अपना पत्ता नहीं खोला है।
इस सीट से माना जा रहा था कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत चुनाव लड़ेंगी। हर तरफ यही चर्चा थी। अमन मणि के कांग्रेस में शामिल होने से एक चर्चा और शुरू हो गई है कि कांग्रेस उन्हें टिकट दे सकती है। वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अभी पिछले दिनों पूर्व मंत्री बसपा नेता सदल प्रसाद भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Home / Mahrajganj / फरार चल रहे पूर्व मंत्री अमरमणि के बेटे अमन मणि इस क्षेत्र से कांग्रेस के हो सकते हैं उम्‍मीदवार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.