सामूहिक उपवास के दौरान सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि 70 वर्षो तक देश की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस ने तो देश के किसानों , व्यापारियों, युवाओं , महिलाओ के लिए, कोई ठोस योजना नही दी। घोटालो और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। जब देश की जनता ने इन्हें सत्ता से बेदखल किया तो सत्ता की भूख से बेचैन हो उठे।
आज देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत भारत की पहचान, पड़ोसी मुल्को से बेहतर संबंध स्थापित करने के साथ किसानों की चिंता, गरीबो की चिंता, बेरोजगारों की चिंता, कानून व्यवस्था, और स्वच्छता पर सरकार ने कार्य करना शुरू किया। प्रधानमंत्री की जनता में बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस ने हताशा में लोकसभा नही चलने दी। देश का नुकसान किया है।
उनको सद्बुबुद्धि आये इस लिए आज हम सब उपवास पर बैठे हैं।प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हतास हो चुकी है। खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाली हालात हो गई है कांग्रेस की। सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहा कि आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। विभिन्न प्रदेशों में भाजपा की सरकार अभी हाल के चुनाव के बाद बनी। अपने खिसकते जनाधार से घबराई कांग्रेस रोज नए नए हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस शे देश को बर्बाद किया। पुनः बर्बाद करने के लिये उत्सुक है , देश की जनता इनके कृत्यों को देख रही है।
उपवास कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष
कृष्ण गोपाल जायसवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी, प्रभाकर दुबे, अजय श्रीवास्तव,दिनेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, अरुणेश शुक्ल,जिला महामंत्री प्रकाश पटेल, अभिषेक श्रीवास्तव, परदेसी रविदास, जिला मंत्री प्रदी सिंह,प्रदीप उपाध्याय, मधुर सिंह, राम नारायण जायसवाल, सानन्दन पटेल, रमेश मोदनवाल राघवेंद्र मिश्र,शेष
नाथ सिंह, उमेश जायसवाल, राजेश यादव , बबलू सिंह, बाबू नंदन शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
by Yashoda Srivastava