scriptपति रहता था घर से दूर इधर देवर से दिल लगा बैठी भाभी, हसबेंड समझाने आया तो दिखाया असली रूप | devar bhabhi affair so murderd her husband | Patrika News
महाराजगंज

पति रहता था घर से दूर इधर देवर से दिल लगा बैठी भाभी, हसबेंड समझाने आया तो दिखाया असली रूप

कहानी सुन हर कोई चौंक गया…

महाराजगंजJun 27, 2018 / 03:57 pm

ज्योति मिनी

महराजगंज. कोतवाली थाना क्षेत्र के नदुआं गांव में 26 जून की रात हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है। देवर के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुलाने वाली पत्नी के कृत्य को पुलिस ने उजागर कर दिया है। हत्यारोपी देवर और भाभी दोनों अब सलाखों के पीछे हैं। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली यह कहानी सुन हर कोई चौंक गया। हत्या के बाद से ही पुलिस ने मृतक की पत्नी पर शक जाहिर किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई समाने आ गई।
बुधवार को एसपी आरपी सिंह ने कार्यालय कक्ष में हत्या कांड का खुलासा किया। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उन्होंने पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि, नदुआं गांव के रहने वाले शिव कुमार पांडेय की हत्या 26 जून की रात को ही उनके घर में हुई थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया था।
पुलिस टीम ने घटना के बाद जांच पडताल शुरू की। पुलिस की जांच में पता चला कि, शिवकुमार पांडेय की शादी फरवरी 2015 में अंबालिका पांडेय से हुई थी। शादी के बाद से अंबालिका नदुआं गांव में शिवकुमार पांडेय के साथ रहती थी। मृतक दिल्ली में हार्डवेयर की दुकान चलाता था। वह घर पर कम रहता था। उसकी गैर मौजूदगी का फायादा उठाते हुए पत्नी अंबालिका का संबंध देवर संदीप से हो गया। संदीप गोरखपुर में रहकर पूजापाठ कराने और कुंडली बनाने का काम करता था।
भाभी से संबंध होने के कारण वह गोरखपुर से अक्सर घर आता जाता रहता था। देवर भाभी के नाजायज रिश्तों की कहानी शिवकुमार पांडेय को पता चली तो 21 जून को दिल्ली सें घर आ गया। उसने अपने भाई संदीप को समझाने की कोशिश की। लेकिन भाभी से वह संबंध तोड़ने को राजी नहीं हुआ। बल्कि भाई शिवकुमार पांडेय से लड़ाई झगड़ा कर लिया। घर के लोगों के समझाने में मामला शांत हुआ। इसके बाद देवर संदीप और भाभी अंबालिका ने मिलकर शिवकुमार पांडेय को रास्ते हटाने की योजना बनाई।
पूछताछ में पता चला कि, आरोपी संदीप को फोन करके अंबालिका ने गोरखपुर से बुलाया। रात में करीब 11 बजे संदीप घर पहुंचा तो चाहरदीवारी फांदकर मकान के अंदर दाखिल हुआ। बरामदे में सो रहे अपने भाई शिव कुमार पांडेय को धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर दिया। वह तड़प कर भागने लगा तो पीछे से उसकी पत्नी ने हाथ पकड़ लिया। फिर वह मौके पर ही तड़प कर दम तोड़ दिया।
घटना के बाद संदीप गोरखपुर चला गया। पुलिस टीम ने शुरू से ही मृतक की पत्नी पर शक जाहिर किया था। बुधवार को देवर संदीप पांडेय, भाभी अंबालिका निवासी नदुआं दोनो बाइक से कहीं जाने के फिराक में थे कि, जांच में जुटी पुलिस टीम ने दोनो का झनझनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो पूरी कहानी को बयां किये। घटना में शामिल मोबाइल, धारदार हथियार, खुन से सना कपडा बाइक को बरामद कर लिया गया है।
input यशोदा श्रीवास्तव

Home / Mahrajganj / पति रहता था घर से दूर इधर देवर से दिल लगा बैठी भाभी, हसबेंड समझाने आया तो दिखाया असली रूप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो