scriptखेल मंत्री के प्रभार वाले जिले की महिला खिलाड़ियों को मदद मांगकर खेलनी पड़ रही स्टेट चैंम्पियनशिप | Girls Volleyball Players Play in Bareilly State championship | Patrika News
महाराजगंज

खेल मंत्री के प्रभार वाले जिले की महिला खिलाड़ियों को मदद मांगकर खेलनी पड़ रही स्टेट चैंम्पियनशिप

24 सितम्बर को बरेली में आयोजित राज्यस्तरीय बॉलीवाल प्रतियोगिता के में खेलेंगी देानों महिला खिलाड़ी, पहले भी जीत चुकी हैं गोल्ड मेडल।

महाराजगंजSep 23, 2018 / 12:23 pm

रफतउद्दीन फरीद

Players

खिलाड़ी

यशोदा श्रीवास्तव

महराजगंज/सिद्धाथनगर. खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया कराने का दावा करने वाली सरकार का सच सिद्धाथनगर जिले की खिलाडी लड़कियों की हकीकत ने उजागर कर दिया है। ये लड़कियां 24 सितंबर से बरेली में आयोजित राज्यस्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं और इनके पास बरेली जाने भर का किराया नहीं था।23 सितंबर तक कोच अरविंद गुप्ता और खिलाड़ी दोनों परेशान थे। किसी तरह यह जानकारी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जमील सिद्दीक़ और कसबे के हड्डी डाक्टर चंद्रेश उपाध्याय के हुई। दोनों समाजसेवकों की मदद से खिलाड़ी बरेली के लिए रवाना हो सके।
बात यहीं खत्म नही होती। होनहार खिलाड़ियों की अनदेखी का आलम उस जिले का है जिस जिले का प्रभारी मंत्री चेतन चौहान हों जो स्वंय मशहूर क्रिकेटर के साथ सूबे के खेल मंत्री भी हैं। अब खेल मंत्री के सूबे भर में बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध करने के दावे पर यकीन कर पाना कैसे मुमकिन है ?
बता दें कि ये खिलाड़ी छात्राएं नवोदित नही हैं। इसके पहले भी ये अपना जहर दिखा चुकी हैं। जिले के उसका बाजार ब्लाक के रेहरा स्थति पूर्व माध्यमिक स्कूल से जुड़ी छात्राएं हैं जिसे वीआईपी ग्राम बनाने का प्रयास जोर शोर से चल रहा।गौरतलब है कि इसी स्कूल की इन्हीं छात्राओं ने गत वष हुए राज्यस्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता में गोल्डमेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। इनके जीते गोल्डमेडल आज भी इसी स्कूल में रखे हुए हैं। 24 सितंबर से बरेली मे होने वाली प्रतियोगिता में इस स्कूल की चार मौजूदा तथा चार पूर्व छात्राएं वतौर खिलाड़ी फिर चयनित हुई हैं। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है। जिला प्रशासन अपनी पीठ थपथपाने के लिए मुख्यमंत्री को इसी स्कूल का दर्शन कराने की जुगत में है।
अफसोस! भरोसे के साथ कह सकता हूं कि ये खिलाड़ी छात्रएं फिर गोल्डमेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगी लेकिन इन होनहार खिलाड़ी छात्राओं की परवाह न तो जिला प्रशासन को थी न ही उस गांव के प्रधान और न ही इस जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान को ही थी।

Home / Mahrajganj / खेल मंत्री के प्रभार वाले जिले की महिला खिलाड़ियों को मदद मांगकर खेलनी पड़ रही स्टेट चैंम्पियनशिप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो