scriptमहिलाओं और लड़कियों को देख युवक कर रहा था अश्लील इशारा और गा रहा था गाना | molestation with girl and woman | Patrika News
महाराजगंज

महिलाओं और लड़कियों को देख युवक कर रहा था अश्लील इशारा और गा रहा था गाना

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
 

महाराजगंजJul 12, 2018 / 09:46 pm

Sunil Yadav

महिलाओं और लड़कियों को देख युवक कर रहा था अश्लील इशारा और गा रहा था गाना

महिलाओं और लड़कियों को देख युवक कर रहा था अश्लील इशारा और गा रहा था गाना

महराजगंज. सोनौली थाना क्षेत्र के खनुवा में पुलिस ने एक युवक महिलाओं को देख कर गाना गाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक पर आरोप है कि वह चौराहे पर खड़ा होकर आने-जाने वाली युवतियों को देखकर अश्लील गाना गाने के साथ ही इशारे कर रहा था। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दे दी।

गुरुवार की दोपहर एसआई रविन्द्र सिंह व जीत बहादुर सिहं को सूचना मिली कि खनुवा चौराहे पर खड़ा एक युवक अश्लील गाना गाते हुए महिलाओं और लड़कियों को देखकर गंदे इशारे कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने अपना नाम रसीद मुहमद पुत्र समसुद्दीन निवासी खनुवा बताया है। पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा 294 के तहत उसका चालान कर जेल भेज दिया।
महिला ने लगाया एसएसबी जवान पर छींटाकसी का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर

महराजगंज. सोनौली थाना क्षेत्र के कस्बा सोनौली की रहने वाली एक महिला ने एसएसबी जवान पर छीटा कसी और अश्लील शब्दों प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए सोनौली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।

नूरजहाँ पत्नी अब्दुल मजीद निवासी सोनौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार की शाम वह अपने घर से बेलहिया (नेपाल) सामान खरीदने जा रही थी। उसी समय एसएसबी का एक जवान मुझ पर छीटा कसी करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। मना करने पर गाली गलौज पर उतर आया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर काररवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल बिहागड़ सिंह ने बताया कि एसएसबी के एक जवान के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो सच्चाई सामने आएगी उसी अनुरूप कार्रवाई होगी।

Home / Mahrajganj / महिलाओं और लड़कियों को देख युवक कर रहा था अश्लील इशारा और गा रहा था गाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो