नेपाल मार्ग पर स्थित कोल्हुई – फरेन्दा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक डी सी एम व ट्रक की आमने सामने से टक्कर हो गई जिसमे डी सी एम का खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानिय लोगो की मदद से घायल खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
कोल्हुई गाव के पास फरेन्दा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक डी सी एम व ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि डी सी एम के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया। जिसमे दबने से खलासी रिंकू उम्र 35 वर्ष पुत्र रमेश निवासी खण्डा थाना बरहैन जनपद आगरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक का खलासी अजय उम्र 30 वर्ष निवासी उन्नाव घायल हुआ है। घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रक को पीछे कर डीसीएम के खलासी को निकाला । सूचना पाकर पंहुचे कोल्हुई थाने के उपनिरीक्षक कमलेश सिंह ने घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा। जहां डॉक्टरों ने रिंकू की हालत गम्भीर देखकर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि डीसीएम के खलासी रिकू की हालत गम्भीर है इस मामले में थानाध्यक्ष गिरिजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायल खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।