scriptयोगी राज में नेपाल ने फिर पकड़े यूपी पुलिस के दो सिपाही, मचा हड़कम्प | Two UP Police Constables Arrested in Nepal | Patrika News
महाराजगंज

योगी राज में नेपाल ने फिर पकड़े यूपी पुलिस के दो सिपाही, मचा हड़कम्प

यूपी पुलिस के दो सिपाही असलहे के साथ नेपाल में पकड़े गए।

महाराजगंजOct 31, 2018 / 10:05 am

रफतउद्दीन फरीद

Nepal

नेपाल बॉर्डर

महराजगंज. भारत नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर के भैरहवा(नेपाल) कस्टम पर उत्तर प्रदेश पुलिस के दो वर्दीधारी सिपाहियों को असलहे के साथ नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों सिपाही किसी अधिकारी को नेपाल सीमा तक छोड़ने गए थे।

 

मंगलवार को करीब तीन बजे गोरखपुर जिले के एक पुलिस अधिकारी जिन्हें नेपाल भ्रमण पर जाना था, अपने सुरक्षा गार्डों के साथ वे सोनौली बार्डर पहुंच गए और बिना किसी रोकटोक के नेपाली सीमा के भैरहवा कस्टम कार्यालय तक पहुंच गए.सुरक्षा कर्मी जैसे ही उन्हें विदा कर लौट रहे थे तो नेपाल के स्थानीय नागरिकों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस जीप के साथ दो वर्दीधारी सिपाहियों को असलहों से लैस नेपाल की बेलहिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 

भारतीय सुरक्षा कर्मियों को असलहे के साथ नेपाल में पकड़े जाने की खबर आम होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. महराजगंज जिले के सीमायी चौकी सोनौली पुलिस के अथक प्रयास से किसी तरह दोनों पुलिस कर्मियों को नेपाल पुलिस ने असलहों के साथ सोनौली पुलिस के हवाले किया। इस संबंध में नेपाल पुलिस के बेलहिया इंस्पेक्टर बीर बहादुर थापा ने बताया कि भारत के दो पुलिसकर्मी सरकारी हथियार के साथ नेपाल में घुस गए थे, जिन्हें स्थानीय नागरिकों के विरोध पर हिरासत में लेना पड़ा और फिर मामला शांत होते ही उन्हें सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

By Yashoda Srivastava

Home / Mahrajganj / योगी राज में नेपाल ने फिर पकड़े यूपी पुलिस के दो सिपाही, मचा हड़कम्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो