scriptसंदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, तीन माह पहले दिया था बच्चे को जन्म | Woman found dead in her room | Patrika News
महाराजगंज

संदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, तीन माह पहले दिया था बच्चे को जन्म

मायके वालों ने पति समेत छह पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
 

महाराजगंजApr 27, 2018 / 05:59 pm

Sunil Yadav

महराजगंज. जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम परासखाड़ में बिती रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में लटकता मिला। मृतका तीन माह पूर्व ही अपने मायके से ससुराल आई थी और आठ माह पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया था। वही विवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का कहना है कि दहेज के लोभ में उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट में लिए भेज दिया।
पुरदरपुर क्षेत्र के गांव गजपति निवासी पारस मौर्या ने बताया कि उन्होंने परासखाड़ निवासी गुदई के लड़के राम सिंह के साथ अपनी 24 वर्षीय पुत्री पुनीता की शादी मई 2015 में अपनी हैसियत के मुताबिक दानदहेज देकर की थी। लड़की के पति समेत ससुराल के लोग शादी के बाद भी पुत्री से और दहेज मांगने की बात करते रहते थे, जिसे पूरा करना मेरे वश के बाहर था। इस दौरान मेरी लड़की भी दहेज की मांग का विरोध करती थी। इसे लेकर रिश्तेदारों के सामने पंचायत भी हुई थी।
उन्होंने बताया कि आठ माह पूर्व बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया तो लगभग तीन माह पूर्व उसके ससुराल वाले विदाई कराकर ले गए। गुरुवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी का शव कमरे में फंदे से लटक रहा है। पारस मौर्या का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मृतका के पिता ने उसके पति राम सिंह, सास कौशल्या देवी, श्वसुर संतलाल, जेठ रमेश, ननद ज्योति व गीता आदि पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

इस संबध में एसओ कोल्हुई उपेन्द्र कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

By- यशोदा श्रीवास्तव

Home / Mahrajganj / संदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, तीन माह पहले दिया था बच्चे को जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो