महू

तेंदुए से जान बचाने एक घंटे तक पेड़ पर चढ़ा रहा युवक, देेखें मोबाइल से बनाया वीडियो

युवक तेंदुए से जान बचाकर एक घंटे पेड़ पर दुबक कर बैठा रहा, मोबाइल से वीडियो भी बनाया, शिकार की तलाश में तेंदुआ नीचे ही घूमता रहा..

महूJul 19, 2020 / 11:45 pm

Shailendra Sharma

महू. आप जंगल में हों और जंगली जानवर से सामना हो जाए तो क्या करेंगे। ये सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि महू में एक युवक के साथ ऐसा ही हुआ। युवक जंगल में मवेशी चराने के लिए गया था इसी दौरान तेंदुए से उसका सामना हो गया। जान बचाने के लिए युवक एक पेड़ पर चढ़ गया और पूरे एक घंटे तक दुबके बैठा रहा, पेड़ के नीचे तेंदुआ घूम रहा था जिसका उसने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया।

मवेशियों के चिल्लाने से बची जान
तेंदुए से बचने के लिए पेड़ पर दुबक कर बैठने वाले युवक का नाम अजय डावर है। अजय बड़ी जाम का रहने वाला है और उसके पिता जनपद सदस्य हैं। अजय ने बताया कि वो मवेशी चराने के लिए जंगल में गया हुआ था। मवेशी जंगल में चर रहे थे इसी दौरान वो एक पेड़ के नीचे सो गया। अचानक मवेशियों के चिल्लाने की आवाज आई तो उसे लगा कि कुछ गड़बड़ है। वो तुरंत एक पेड़ के पीछे छिप गया तभी उसे सामने से एक तेंदुआ नजर आया। तेंदुए को अपनी तरफ आते देख अजय एक पेड़ पर चढ़ गया। अजय ने बताया कि उसके साथ उसका पालतू कुत्ता भी था जो पेड़ के नीचे ही खड़ा होकर तेंदुए को भोंक रहा था तेंदुए ने उसका शिकार किया और फिर उसे खा गया। कुत्ते को खाने के बाद भी तेंदुआ पेड़ के नीचे ही करीब एक घंटे तक मंडराता रहा। पेड़ पर चढ़े चढ़े अजय ने तेंदुए का वीडियो भी मोबाइल से बनाया है।

देखें वीडियो-

//www.dailymotion.com/embed/video/x7v3gkf?autoplay=1?feature=oembed

मोबाइल में नहीं था बैलेंस
अजय ने बताया कि उसके मोबाइल में बेलेंस नहीं था इसलिए वो घरवालों को मोबाइल से फोन नहीं कर पाया। जिस वक्त पेड़ पर चढ़ा हुआ था तब एक दोस्त का फोन आया जिसे उसने पूरी घटना बताई और तब कहीं जाकर घरवालों को खबर लगी और वो जंगल पहुंचे। घरवालों ने तेंदुए को भगाया जिसके बाद वो पेड़ से नीचे उतरा। अजय ने ये भी बताया कि तेंदुए के साथ दो शावक भी थे जिससे संभवत: वो मादा तेंदुआ रहा होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.