scriptनौकरी, रुपए और मकान का लालच देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश | christians tried to convert religion of hindu giving greed job rupees | Patrika News
मैनपुरी

नौकरी, रुपए और मकान का लालच देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश

पूजा कराने आए ईसाई मिशनरी के लोगों ने लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश की। देवी देवताओं को कहे अपशब्द। पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

मैनपुरीDec 31, 2018 / 11:22 am

suchita mishra

religion

religion

मैनपुरी। कस्बा बरनाहल के गांव लाखनमऊ में धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई। शुक्रवार रात करीब आठ बजे यहां ईसाई मिशनरी के दो कार्यकर्ता लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। वे लोग हिंदू देवी देवताओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। इस बीच साई मिशनरी के कार्यकर्ता वहां से भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए कार्यकर्ताओं ने अपना नाम अशोक मसीह निवासी गांव बरौली थाना इंद्रगढ़ कन्नौज व राजीव मसीह निवासी गोपालपुर थाना किशनी बताया है। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली मूला देवी के घर ईसाई धर्म की पूजा चल रही थी। पूजा में गांव के ही प्रदीप कुमार को भी बुलाया गया था। पूजा के दौरान ईसाई मिशनरी के दोनों कार्यकर्ता हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द कहने लगे। साथ ही वहां मौजूद लोगों से ईसाई धर्म स्वीकार करने पर नौकरी, मकान, पैसा देने का लालच देने लगे। इस बीच कुछ लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर अन्य लोग इकट्ठे हो गए और गांव में आक्रोश फैल गया। फिलहाल दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि मैनपुरी में धर्म परिवर्तन के तमाम मामले लंबे समय से लगातार सामने आ रहे हैं। छोटी जातियों व गरीब तबके से जुड़े लोगों को नौकरी, रुपए, मकान और शादी कराने का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। मीठेपुर क्षेत्र में एक पूरा गांव लगभग धर्म परिवर्तन का शिकार हो चुका है। इस गांव में तो एक चर्च की स्थापना भी वर्षों पहले कर ली गई। यहां मासिक रूप से प्रार्थना होती है और साल में 25 दिसंबर को पूरे गांव और आसपास के लोगों को बड़ी दावत दी जाती है।

Home / Mainpuri / नौकरी, रुपए और मकान का लालच देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो