scriptमुलायम के गढ़ में सपाई करने लगे अखिलेश का विरोध, मचा घमासान | conflict raise in mulayam akhilesh supporter in local body election | Patrika News
मैनपुरी

मुलायम के गढ़ में सपाई करने लगे अखिलेश का विरोध, मचा घमासान

निर्दलीय भी नए राजनीतिक समीकरण में हो रहे फेल, जानिए पूरी कहानी

मैनपुरीNov 05, 2017 / 02:33 pm

Santosh Pandey

samajwadi party

samajwadi party

मैनपुरी। नगर निकाय चुनावों में कुछ राजनैतिक पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद टिकट न मिलने से नाराज प्रत्याशी और उनके समर्थकों में विरोध दिखाई देने लगा है। मैनपुरी की एक नगर पालिका, आठ नगर पंचायतों में अब चुनावी दंगल जोर-शोर से दिखाई देने लगा है। राजनैतिक दलों में उखाड़ पछाड़ की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। भोगांव नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी के लिए आवेदन करने वाले राजेश खटीक का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में काफी रोष दिखाई दिया। समर्थकों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं दूसरी ओर ऐसी ही स्थिति बेवर नगर पंचायत पर भी देखने को मिली। बेवर नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद समाजवादी पार्टी से आवेदन करने वाले राजू गुप्ता ने अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुलायम और अखिलेश का असर इन चुनावों पर है।
सपा ने तीन सीटों पर किया संशोधन

मैनपुरी जनपद से समाजवादी पार्टी द्वारा आज नगर पालिका की टिकट पर संशोधन कर दिया गया। जिसमें मैनपुरी नगर पालिका से गिरजा देवी की जगह शीला देवी को अपना प्रत्याशी बनाया गया। वहीं भोगांव से शिवदास कठेरिया का टिकट काटकर संध्या गिहार को टिकट दे दिया गया। करहल नगर पंचायत पर भी अभी संशय बरकरार है।
दावेदार का नाम वोटर लिस्ट से कटा

राजनैतिक उखाड़ में राजनीति इतनी छोटी भी कोई कर सकता है कि सामने वाला प्रत्याशी को अपने हुनर और दावेदारी से हारने की बजाए उनको चुनाव ही ना लड़ने फ़िया जाए। आज के चुनाव में इस तरह के ज्यादातर मामले सामने आ रहे है कि कोई भी दमदार निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी करता है तो बाद में उसे पता चलता है कि उसका तो नाम ही किसी ने वोटर लिस्ट से कटवा दिया है। एक ऐसा ही मामला निकाय चुनाव बेबर नगर पंचायत से समाने आया है।
बेवर नगर पंचायत से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली व प्रबल दावेदारी पेश करने वाली शीतल गुप्ता पत्नी अनुराग गुप्ता उर्फ लाल बेटा का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब करा दिया गया। जानकारी होने के बाद अनुराग गुप्ता ने तत्काल कोर्ट की शरण ली और आज शनिवार को उन्होंने कोर्ट का आदेश जिसमें उनकी पत्नी को वोटर लिस्ट में शामिल करने का आदेश दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रेषित कर दिया है। अनुराग गुप्ता ने बताया कि वह पूरी दमखम के साथ छह नवंबर को बेवर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

Home / Mainpuri / मुलायम के गढ़ में सपाई करने लगे अखिलेश का विरोध, मचा घमासान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो