scriptबसपा नेता के बेटे के खिलाफ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा, जानिए पूरा मामला! | Ex BSP district president filed FIR for fraud against BSP leader's son | Patrika News
मैनपुरी

बसपा नेता के बेटे के खिलाफ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा, जानिए पूरा मामला!

 
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कोआर्डिनेटर श्रीकृष्ण मौर्य के बेटे राहुल कृष्ण मौर्य के खिलाफ पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

मैनपुरीNov 26, 2019 / 11:31 am

suchita mishra

meerut

bsp

मैनपुरी। जिले में बसपा नेता के बेटे द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे ने भोगांव रोड पर एक जमीन में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने की बात कहकर ठगी की। फिलहाल बसपा नेता के बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दो शिक्षक समेत सात मासूम घायल

ये है मामला
शहर के वंशीगोहरा में रहने वाले श्रीकृष्ण मौर्य बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कोआर्डिनेटर रह चुके हैं। उनके बेटे राहुल कृष्ण मौर्य पर बसपा के ही एक अन्य पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने ठगी का आरोप लगाया है। शुभम सिंह भी वंशीगोहरा के रहने वाले हैं। शुभम सिंह का आरोप है कि वर्ष 2015 में राहुल कृष्ण मौर्य ने भोगांव रोड पर एक जमीन को अपना बताया था और उस जमीन से 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने की बात कहते हुए उनसे आठ लाख रुपए लिए थे। अब उन्हें पता चला है कि राहुल के पास भोगांव रोड पर कोई जमीन नहीं है। लिहाजा उन्हें धोखा देकर आठ लाख रुपए की ठगी की गई। शुभम का आरोप है कि जब उन्होंने राहुल से रुपए वापस मांगे तो उसने काफी समय बाद पांच लाख रुपए लौटाए, लेकिन शेष तीन लाख अब तक नहीं दिए। शुभम सिंह का कहना है कि जब उन्होंने बकाया तीन लाख रुपए मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में राहुल कृष्ण मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। फिलहाल एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये कहना है बसपा नेता के बेटे का
हालांकि इस मामले में बसपा नेता के बेटे का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। कुछ समय पहले शुभम सिंह को जिलाध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद से वे आपसी रंजिश मानने लगे हैं। वे हमारे पार्टनर थे। उन्हें आठ लाख रुपये में पांच लाख रुपये वापस किए जा चुके हैं। दो लाख रुपये एक अन्य पार्टनर से उन्होंने उधार लिए थे, उस पार्टनर को दो लाख वापस किए जा चुके हैं। शेष एक लाख शुभम सिंह को लौटाने के लिए हम तैयार हैं, लेकिन वे लेने को तैयार नहीं हैं।

Home / Mainpuri / बसपा नेता के बेटे के खिलाफ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा, जानिए पूरा मामला!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो