script‘80 सीटें जिताओ, नौकरी और महिला सुरक्षा पाओ’, लोकसभा चुनाव को लेकर डिंपल यादव ने दिया नया नारा | Lok Sabha Election 2024 Dimple Yadav gave new slogan Win 80 seats get jobs and women safety | Patrika News
मैनपुरी

‘80 सीटें जिताओ, नौकरी और महिला सुरक्षा पाओ’, लोकसभा चुनाव को लेकर डिंपल यादव ने दिया नया नारा

Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव ने भाजपा पर करारा हमला किया। इसके साथ ही, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी को जनता 80 सीटें पर जीत दर्ज कराए।

मैनपुरीMar 20, 2024 / 11:37 am

Sanjana Singh

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी के सुल्तानगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंची सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा की 80 सीटें जिताओ, नौकरी और महिला सुरक्षा पाओ। उन्होंने भाजपा पर भी हमला किया और कहा कि भाजपा मुद्दों से भटकाने वाली राजनीति कर रही है।

डिंपल यादव ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान का बचाव करते हुए दावा किया कि यूपी में महिला अपराध का रेट 50 फीसदी बढ़ गया है। रेप, हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सांसद डिंपल यादव ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद कहा कि मैनपुरी में सपा का साथ पूरा जिला देने के लिए तैयार है। बीजेपी अब तक अपना प्रत्याशी नहीं ढूंढ पाई है। जनता से झूठे वादे करने वाली बीजेपी जनता को ये भी बताए कि उसे मैनपुरी में प्रत्याशी क्यों नहीं मिल रहा।

यह भी पढ़ें

यूपी में आठ सीटों के लिए नामांकन शुरू, कई हॉट सीटों पर अब भी सस्पेंस जारी


डिंपल यादव ने आगे कहा कि धर्म की राजनीति करने वाले लोग स्वास्थ्य, शिक्षा पर भी बात करें। सभी लोग धार्मिक होते हैं, नेताजी भी धार्मिक थे, अखिलेश यादव भी धार्मिक हैं। लेकिन दिखावा नहीं होना चाहिए। उन्होंने पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) के 80 में से 40 सीटें जीतने वाली बात का बचाव किया और कहा कि गठबंधन दल को 17 सीट दी गई हैं, शेष सीटों पर सपा लड़ रही है। अब जनता को 80 सीटें जिताकर नौकरी और महिला सुरक्षा के लिए लड़ना होगा।

Home / Mainpuri / ‘80 सीटें जिताओ, नौकरी और महिला सुरक्षा पाओ’, लोकसभा चुनाव को लेकर डिंपल यादव ने दिया नया नारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो