scriptविजयादशमी पर निकाली गई महाराजा तेज सिंह की भव्य शोभा यात्रा | Maharaja Tej Singh Shobha Yatra Held On Vijayadashami 2017 | Patrika News
मैनपुरी

विजयादशमी पर निकाली गई महाराजा तेज सिंह की भव्य शोभा यात्रा

मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह जूदेव की भव्य शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी।

मैनपुरीSep 30, 2017 / 07:53 pm

मुकेश कुमार

Maharaja Tej Singh Shobha Yatra

Maharaja Tej Singh Shobha Yatra

मैनपुरी। देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पावन धूमधाम से मनाया गया। वहीं इस पावन मौके पर हर साल की तरह इस बार भी मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह जूदेव की भव्य शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। इस शोभा यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने शिरकत की। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये।
झांकियों ने लगाए चार चांद
कुलदीप चौहान के संयोजन में महाराजा तेज सिंह जूदेव के किले से शुरू हुई ये शोभा यात्रा नगर के देवीरोड लेनगंज रोड, स्टेशन रोड समेत कई प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल अमन इंटरनेशनल पहुंची। इस शोभा यात्रा के साथ चल रही भव्य झांकियां लोगों का आकर्षण का केंद्र रहीं।

कैबिनेट मंत्री ने दी शुभकामनाएं
निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का शोभायात्रा आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद चेतन चौहान ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी लोगों को विजयादशमी के पर्व की शुभकामनाएं दी।
कानून का उड़ा मखौल
इस शोभायात्रा के दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह समेत भारी मात्रा में पुलिस बल साथ रहा। लेकिन फिर भी कई युवा ने कानून का मखौल उड़ाते भी दिखाई दिये। खुली गाड़ी में सवार होकर युवा अपने शस्त्रों का प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं पुलिस सब कुछ देखते हुए भी मूकदर्शक बनी खड़ी रही।

कौन थे महाराजा तेज सिंह
गौरतलब है कि प्रथम स्वाधीनता आंदोलन में मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जूदेव ने अहम योगदान दिया था। 1857 में जब स्वतंत्रता आंदोलन की आग धधकी तो महाराजा तेजसिंह ने न सिर्फ अंग्रेजों की जड़ें हिलाई थी, बल्कि अपने पराक्रम से विरोधी हुकूमत के दांत भी खट्टे कर दिये थे। उनकी याद में ही विजयादशमी पर शोभा यात्रा निकाली जाती है।

Home / Mainpuri / विजयादशमी पर निकाली गई महाराजा तेज सिंह की भव्य शोभा यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो