scriptलोकसभा चुनाव गठबंधन रैली लाइव: मायावती ने संबोधन के दौरान फिर से किया गेस्ट हाउस कांड का जिक्र, जानिए क्या कहा! | Mayawati talked about guest house kand sp bsp alliance rally live | Patrika News
मैनपुरी

लोकसभा चुनाव गठबंधन रैली लाइव: मायावती ने संबोधन के दौरान फिर से किया गेस्ट हाउस कांड का जिक्र, जानिए क्या कहा!

जानिए मैनपुरी में गठबंधन की साझा रैली के दौरान मायावती ने क्या कहा।

मैनपुरीApr 19, 2019 / 01:41 pm

suchita mishra

rally

rally

मैनपुरी। रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने सभी इकट्ठे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में आप लोग मैनपुरी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को ऐतिहासिक जीत अवश्य दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस कांड के बावजूद सपा बसपा गठबंधन करके ये चुनाव लड़ रहे हैं। मैं यहां मुलायम को जिताने की अपील करने आयी हूं। मायावती ने कहा कि ये गठबंधन क्यों किया, इसका जवाब में पहले भी दे चुकी हूं। जनहित में हमें कभी कभी कुछ कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। इसी के चलते हमने ये फैसला लिया है।
नेता जी के लिए मैं कहना चाहूंगी कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में सभी तरह के लोगों को अपने साथ जोड़ा है। यहां आज भी सभी लोग मुलायम सिंह को अपना नेता मानकर चलते हैं। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नकली व फर्जी पिछड़े वर्ग के नहीं हैं। नकली पिछड़े वर्ग के व्यक्ति का सत्ता में आने का ये परिणाम है कि आज भी तमाम पिछड़े वर्गों के पद नौकरी में खाली पड़े हैं। नकली और असली के बीच सावधानी बरतने की जरूरत है। अब अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को यहां अपने गठबंधन को ही कामयाब बनाना है और पिछड़ों के वास्तविक नेता को ही जिताना है। जिनकी जिम्मेदारी अब अखिलेश यादव पूरी निष्ठा से संभाले हैं और निभा रहे हैं।
आजादी के बाद केंद्र और राज्य में ज्यादातर सत्ता कांग्रेस या बीजेपी के हाथ में रही है। कांग्रेस की अधिकांश गलत नीतियों के कारण ही उन्हें केंद्र और तमाम राज्यों से बाहर होना पड़ा। अब भाजपा केंद्र सरकार से अपनी गलत नीतियों की वजह से बाहर हो जाएगी। इनकी जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी। चौकीदार की नाटकबाजी से भी सत्ता नहीं बचेगी। दो चरणों के चुनाव में बीजेपी की हालत खराब हो गई। अब कांग्रेस ने सरकार में आने पर आर्थिक मदद की बात कही है, लेकिन इससे आपका भला नहीं होगा। लेकिन हम सरकार में आए तो आपको सरकारी नौकरी उपलब्ध कराएंगे।

Home / Mainpuri / लोकसभा चुनाव गठबंधन रैली लाइव: मायावती ने संबोधन के दौरान फिर से किया गेस्ट हाउस कांड का जिक्र, जानिए क्या कहा!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो