scriptसपा की पहली लिस्ट से अखिलेश के ‘चहेते’ मौजूदा सांसद का नाम गायब, इस बार बदल दिया प्रत्याशी | Samajwadi party change Candidate from this Constituency Lok sabha Chun | Patrika News
मैनपुरी

सपा की पहली लिस्ट से अखिलेश के ‘चहेते’ मौजूदा सांसद का नाम गायब, इस बार बदल दिया प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव के लिए जारी हुई सपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट से सैफई परिवार के अहम सदस्य और मौजूदा सपा सांसद का नाम गायब है।

मैनपुरीMar 08, 2019 / 02:14 pm

अमित शर्मा

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होती जा रही है। कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट से सैफई परिवार के अहम सदस्य और मौजूदा सपा सांसद का नाम गायब है। हालांकि इस सीट पर इस बार प्रत्याशी कौन होगा अखिलेश इस बात का पहले ही ऐलान कर चुके थे।
ब्रज की तीनों सीट पर सैफई परिवार काबिज

बता दें की सपा ने पहली लिस्ट में छह प्रत्याशी की घोषणा की है। इन सीटों में तीन सीट ब्रज की हैं। तीन सीटों में फिरोजाबाद, बदायूं और मैनपुरी है। तीनों सीटें वर्तमान में सपा के खाते में हैं। खास बात यह है कि तीनों सीटों पर सैफई परिवार के सदस्य काबिज हैं। फिरोजाबाद से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं, बदायूं से धर्मेंद्र यादव सांसद हैं वहीं मैनपुरी से मुलायम के पौत्र और अखिलेश के चहेते तेज प्रताप यादव सांसद हैं।
ब्रज की तीन सीटों में से दो पर पुराने प्रत्याशी

सपा की जारी हुई पहली लिस्ट में ब्रज की तीन में से दो सीटों पर प्रत्याशी वही हैं यानि की फिरोजबादा से दोबारा अक्षय यादव चुनाव लडेंगे, बदायूं से धर्मेंद्र यादव ही मैदान में रहेंगे लेकिन मैनपुरी सीट पर सपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। इस बार तेज प्रताप यादव को टिकट नहीं दिया गया है। तेज प्रताप यादव की जगह मुलायम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि मुलायम के इस बार मैनपुरी से चुनाव लड़ने की घोषणा अखिलेश यादव पहले ही कर चुके थे।
तेज प्रताप यादव मुलायम और अखिलेश दोनों के चहेते हैं। अब सवाल उठता है कि तेत प्रताप यादव मैनपुरी नहीं तो कहां सेचुनाव लड़ेंगे।

Home / Mainpuri / सपा की पहली लिस्ट से अखिलेश के ‘चहेते’ मौजूदा सांसद का नाम गायब, इस बार बदल दिया प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो