scriptअब समाजवादी पार्टी के इस नेता ने थामा शिवपाल का हाथ, मिली ये अहम जिम्मेदारी | Samajwadi Party leader join shivpal yadav party PSP as State Secretary | Patrika News
मैनपुरी

अब समाजवादी पार्टी के इस नेता ने थामा शिवपाल का हाथ, मिली ये अहम जिम्मेदारी

स्व. हरगोविंद यादव के पौत्र अमित यादव को प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया गया है।

मैनपुरीJan 07, 2019 / 04:02 pm

suchita mishra

shivpal yadav

shivpal yadav

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी सपा के प्रति निष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. बाबू दर्शन सिंह यादव के परिवार की तीसरी पीढ़ी ने समाजवादी पार्टी के साथ बगावत कर दी है। स्व. बाबू दर्शन सिंह यादव के भाई स्व. हरगोविंद यादव के पौत्र अमित ने सपा छोड़कर शिवपाल यादव का दामन थाम लिया है। अमित यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने प्रदेश सचिव बनाया है।
बता दें कि अमित यादव अब तक सपा से जुड़े थे। लेकिन शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाने के बाद उनका लगाव सपा से हट गया था। प्रसपा में उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित यादव का कहना है कि शिवपाल सिंह यादव की नीतियां सपा से बेहतर हैं। वे युवाओं को साथ लेकर चलना चाहते हैं। सपा में परिवारवाद हावी हो चुका है।
मालूम हो कि स्व. दर्शन सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के सबसे करीबी लोगों में से एक माने जाते थे। वे हमेशा सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रहे। उनके परिवार को भी सपा के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता रहा है। दर्शन सिंह यादव, अखिलेश शासन के दौरान वह राज्यसभा सदस्य रहे। उनके छोटे भाई सोबरन सिंह यादव तीन बार से सपा की टिकट पर करहल से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं। दूसरे भाई स्व. हरगोविंद यादव भी प्रधान रहे और सपा के प्रति समर्पित रहे। अमित यादव स्व. हरगोविंद यादव के पौत्र हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो