एक तरफ जहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा वहीं, साहू कॉलोनी शास्त्री पार्क के पास अलवर नगर निगम की सिंगल फेज बोरिंग की टंकी पिछले दो महीने से टूटी पड़ी है। जिसके कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। गर्मी आते ही हर तरफ पानी की किल्लत मची हुई है। लगातार गिरता भूजल स्तर चिंता का विषय तो है ही लेकिन जो पानी उपलब्ध है। जलदाय विभाग की लापरवाही से वो भी बर्बाद हो रहा है। जिसके कारण लोगों में गुस्सा है।