scriptCitizenship amendment act पर बोले स्वतंत्रदेव सिंह, कांग्रेस फैला रही भ्रम | UP BJP President SwatantraDev Singh Attack on Congress Over CAA | Patrika News
मैनपुरी

Citizenship amendment act पर बोले स्वतंत्रदेव सिंह, कांग्रेस फैला रही भ्रम

स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस पर जनता में भ्रम फैलाने, गलतबयानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के कारण मुसलमानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

मैनपुरीDec 17, 2019 / 08:39 pm

अमित शर्मा

Citizenship amendment act पर बोले स्वतंत्रदेव सिंह, कांग्रेस फैला रही भ्रम

Citizenship amendment act पर बोले स्वतंत्रदेव सिंह, कांग्रेस फैला रही भ्रम

मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने CAA को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर जनता में भ्रम फैलाने, गलतबयानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के कारण मुसलमानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सभी फैसले राष्ट्रहित में और गांव, गरीब, किसान, नौजवान और समाज के हर तबके के लोगों की खुशहाली के लिए ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, तीन युवकों को जेल

उन्होंने कहा कि CAA गरीब, शोषित व वंचितों के हित में है। कांग्रेस गरीबों की खुशहाली नहीं चाहती है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधयेक को पूरे राष्ट्र ने स्वीकार किया है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज मैनपुरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए देश का बंटवारा धर्म के आधार पर कराया था।
यह भी पढ़ें– CAA Protest: कांग्रेस का प्रदर्शन, JMI छात्रों का किया समर्थन

इससे पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मैनपुरी में ब्रज क्षेत्र की मण्डल प्रवासी बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को भी संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मण्डल प्रवासी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े सदस्य संख्या वाले राजनीतिक दल भाजपा की बूथ संरचना के बाद अब मण्डल संरचना तैयार करने की जिम्मेदारी हम सब पर है। मण्डल प्रवास के लिए जाने वाले पार्टी के पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि मण्डल प्रवासी के रूप में कर्तव्यनिष्ठ, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मण्डल पदाधिकारी के रूप में चयनित करने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है।
यह भी पढ़ें

cab पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए एटा में एसएसपी ने किया पैदल मार्च

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मण्डलों में प्रवास के समय जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, जिला के पदाधिकारियों, मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं सतत संवाद बनाए रखें। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

Home / Mainpuri / Citizenship amendment act पर बोले स्वतंत्रदेव सिंह, कांग्रेस फैला रही भ्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो