scriptराशन कार्ड निरस्त होने के चलते सदमे में आई महिला, हो गई मौत | Woman death due to shocked ration card cancellation | Patrika News
मैनपुरी

राशन कार्ड निरस्त होने के चलते सदमे में आई महिला, हो गई मौत

ये मामला मैनपुरी शकर की बस्ती देवपुरा का है।

मैनपुरीSep 15, 2018 / 12:12 pm

धीरेंद्र यादव

ration card

ration card

मैनपुरी। गरीब महिला को जब पता चला कि उसका राशन कार्ड निरस्त हो गया है और उसे अब राशन नहीं मिलेगा, तो वह सदमे में आ गई। घर आते ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।
ये भी पढ़ें – SC ST Act के विरोध में 22 गांव के ठाकुरों ने दी भाजपा सांसद और विधायक को धमकी, कहा अब गांव में भूलकर भी न करें प्रवेश

यहां का है मामला
ये मामला मैनपुरी शकर की बस्ती देवपुरा का है। यहां की रहने वाली 55 वर्षी पार्वती देवी का गृहस्थी राशन कार्ड है। पार्वती को आवास विकास कॉलोनी स्थित सुनीता कुमारी की दुकान से राशन मिलता था। शुक्रवार दोपहर वे अनाज लेने पहुंचीं, तो दुकान पर बताया गया कि कार्ड निरस्त हो गया है। ये सुन पार्वती देवी परेशान हो गई। किसी प्रकार घर पहुंची। यहां महिला की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें – Big Breaking: SC ST Act का विरोध करने वाले देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद ठाकुरों ने किया बड़ा ऐलान

परिजनों ने लगाया ये आरोप
परिजनों का आरोप है कि डीलर ने राशन हड़पने के इरादे से राशन कार्ड निरस्त होने की बात कही है। अगस्त में इसी कार्ड पर राशन मिला था। घटना को लेकर लोगों में राशन विक्रेता के विरुद्ध आक्रोश है। वहीं लोगों का कहना है कि गरीबों के राशन पर डाका डाला जा रहा है।

Home / Mainpuri / राशन कार्ड निरस्त होने के चलते सदमे में आई महिला, हो गई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो