एडिटिंग तथा प्रूफ रीडिंग के क्षेत्र में
प्रूफ रीडिंग कंटेंट एडिटिंग का मुख्य हिस्सा है। इसमें कंटेंट की पॉलिशिंग करके पब्लिश करने के लिए तैयार किया जाता है। वाक्यों और शब्दों में अशुद्धि की पहचान उन्हें सही करने का काम होता है। प्रूफ रीडर की डिमांड सोशल मीडिया के स्टेटस से लेकर अखबारों, मैग्जीन, रिसर्च पेपर, ब्लॉग्स, बुक आदि में बेहद है। अच्छी बात यह है कि यह काम आप अपनी पढ़ाई के साथ भी कर सकते हैं। पब्लिशिंग वाले सभी छोटे और बड़े संस्थानों में प्रूफ रीडर की आवश्यकता होती है। प्रिंटिंग प्रेस विशेषकर ऐसे लोगों से संपर्क करती है। कॅरियर के लिहाज से बतौर लीगल ट्रांसक्रिप्शन, ऑनलाइन आर्टिकल व ब्लॉग पोस्ट, कोर्ट ट्रांसक्रिप्ट्स, नॉवल, यूजर मैन्युअल, प्रेस रिलीज आदि क्षेत्र बेहतर हैं।