scriptजानें! कंफर्ट जोन में रहकर खुद को बर्बाद तो नहीं कर रहे आप  | Staying in the comfort zone are not you ruin yourself | Patrika News
मैनेजमेंट मंत्र

जानें! कंफर्ट जोन में रहकर खुद को बर्बाद तो नहीं कर रहे आप 

ऐसे में जब कभी अचानक हमें किसी नए काम को करना पड़ता है तो हम खुद को असहाय और दूसरों को अपने दुश्मन के रूप में देखने लगते हैं।

Apr 04, 2016 / 11:41 pm

विकास गुप्ता

जयपुर। लंबे समय तक एक ही स्थान पर या एक ही तरह का काम करते रहने पर अक्सर हम कंफर्ट जोन के आदि हो जाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि हम उस बंधे-बंधाए ढर्रे तक ही खुद को सीमित कर लेते हैं। ऐसे में जब कभी अचानक हमें किसी नए काम को करना पड़ता है तो हम खुद को असहाय और दूसरों को अपने दुश्मन के रूप में देखने लगते हैं।

वहीं बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी दायरे में बंधकर रहने के बजाय अपनी क्षमताओं को विकसित और सीमाओं को विस्तारित करते जाते हैं। यह लाभ कंफर्ट जोन में रहने वाले लोगों को नहीं मिल पाता। क्योंकि वे हर बदलाव को अपने अस्तित्व पर संकट के रूप में देखने लगते हैं। नीचे दिए गए सवालों से जानिए कि कहीं आप भीकंफर्ट जोन से पीडि़त तो नहीं हैं? यदि जवाब हां में आता है तो आप इसके फौरी लाभ से इतर इसके दीर्घकालिक नुकसान को समझें और खुद को इसका शिकार बनने से बचाएं।

1. नए बॉस ने आते ही आपका विभाग बदल दिया है। अब क्या करेंगे?
(अ) खुशी से स्वीकार करेंगे
(ब) इस्तीफा देंगे
(स) इस कदम को विफल करेंगे
(द) सीधे मना करेंगे
2. अधिक क्षमता होने पर भी आप नई कंपनी में जॉब पाने की कोशिश क्यों नहीं कर रहे हैं?
(अ) क्योंकि यहां दोस्त हैं
(ब) क्योंकि यहां आराम है
(स) वहां नया काम सीखना पड़ेगा
(द) बेहतर पद पर आवेदन के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं
3.कंफर्ट जोन से बाहर आने के लिए इनमें से कौनसा गुण सबसे ज्यादा जरूरी है?
(अ) साहस का गुण
(ब) धैर्य का गुण
(स) ज्ञान का गुण
(द) जान पहचान
1. (अ) 5 (ब) 1 (स) 0 (द) 3
2. (अ) 3 (ब) 0 (स) 1 (द) 5
3. (अ) 5 (ब) 1 (स) 3 (द) 0
अंक- 9-15- आप कंफर्ट जोन की परवाह नहीं करते और नित नए प्रयोगों के लिए तैयार रहते हैं।
5 से 9- कई बार आप कंफर्ट जोन क ी आड़ में छिपकर अच्छी खासी संभावनाओं को नकार देते हैं।
5 से कम- आप कंफर्ट जोन में ही रहना चाहते हैं। इस वजह से आप कुछ नया सीख भी नहीं पाते।

Home / Education News / Management Mantra / जानें! कंफर्ट जोन में रहकर खुद को बर्बाद तो नहीं कर रहे आप 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो