scriptबिकवाली का जोर रहने से चांदी की चमक फिकी | Silver shines due to strong selling | Patrika News
मंडी भाव

बिकवाली का जोर रहने से चांदी की चमक फिकी

इंदौर बाजार भाव: 20 सितंबर 2022: वायदा कारोबार में बिकवाली का जोर रहने से चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

इंदौरSep 20, 2022 / 06:54 pm

विशाल मात

बिकवाली का जोर रहने से चांदी की चमक फिकी

बिकवाली का जोर रहने से चांदी की चमक फिकी

सराफा बाजार…
चांदी में गिरावट
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट से घरेलू बाजार में चांदी के भाव घट गए, जबकि सोने में सुधार देखा गया। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1678.10 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1666.70 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 19.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 19.24 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में : सोना कैडबरी (99.50) 51000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 57100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 51000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 57600 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
प्लांटों की कमजोर खरीदी से सोयाबीन के भाव नरम
इंदौर. प्लांटों की खरीदी कमजोर रहने से सोयाबीन के भाव में नरमी का रुख बना है। इंदौर मंडी में सोयाबीन 5230 रुपए प्रति क्विंटल बिका। बताया जा रहा है कि मौसम के बार-बार बदलहने से सोयाबीन की नई आवक जोर नहीं पकड़ पा रही है। किसान तेज धूप के इंजार में बैठा हुआ है। उधर अमरीका से चीन को हुए निर्यात से सीबीओटी सोयाबीन में तेजी का रुख रहा। यएसडीए के अनुसार, अमरीकी निर्यातकों ने चीन को 136,000 टन तिलहन बेचा। अमरीकी निर्यातकों ने सितंबर 15 को समाप्त सप्ताह में शिपमेंट के लिए 518,743 टन सोयाबीन निर्यात के लिए तैयार किया, जो कि बीते सप्ताह से 51.81 फीसदी अधिक था।
मलेशियाई पाम तेल वायदा मंगलवार को अस्थिर व्यापार के बाद उच्च स्तर पर समाप्त हुआ, 1-20 सितंबर के दौरान निर्यात में उछाल से बढ़ी मांग के बीच शीर्ष खरीदार भारत वहां एक प्रमुख त्योहार से पहले। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल कॉन्ट्रैक्ट एफसीओसी 3 39 रिंगिट या 1.05 प्रतिशत बढक़र 3,739 रिंगिट ($ 820.68) प्रति टन हो गया, जिससे तीन सत्र का नुकसान हुआ। व्यापारियों के मुनाफावसूली के कारण अनुबंध 1.86 प्रतिशत पहले गिर गया।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1680 से 1700, मुंबई मूंगफली तेल 1680, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1145 से 1150, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1105 से 1110, मुंबई सोया रिफाइंड 1170, मुंबई पाम तेल 930, इंदौर पाम 991, राजकोट तेलिया 2640, गुजरात लूज 1660, कपास्या तेल इंदौर 1225 रुपए।
तिलहन : सरसों 5800 से 6000, रायड़ा 5400 से 5500, सोयाबीन 4800 से 5230 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40000 से 40800 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5450, प्रेस्टीज 5200, लक्ष्मी 5150, कास्ता 5400, सांवरिया 5250, खंडवा 5400, रूचि 5150, धानुका 5210, एमएस नीमच 4900, पचोरा 5100, प्रकाश 5300, सिवनी 5100 व एवी 5200 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2850 रुपए।
—-
अनाज मंडी..
ग्राहकी कमजोर रहने से मूंग दाल में गिरावट
इंदौर. ग्राहकी कमजोर रहने से मूंग दाल में गिरावट रही। सूत्रों का कहना है कि बारिश के कारण दालों का कारोबार कमजोर हो चला है वहीं श्राद्ध पक्ष के कारण दालों में खरीदी कम हो गई है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4500, काबुली सूडान 6000, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6200, तुवर अफ्रीका 7800, गजरी 5400, तुवर अरुषा 5400, तुवर मोजांबिक 5350 व उड़द एफएक्यू 7150 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 4875 से 4900, विशाल 4600 से 4700, डंकी चना 4200 से 4400, मसूर 6100 से 6125, तुवर महाराष्ट्र 6700 से 7800, कर्नाटक 7800 से 8000, निमाड़ी 6800 से 7200, मूंग बारिश का 6700 से 7000, मूंग पुराना 6700 से 6900, एवरेज 5800 से 6300, उड़द 7400 से 7600, मीडियम 6300 से 6800, हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6000 से 6100, मीडियम 6200 से 6300, बोल्ड 6400 से 6500, मसूर दाल मीडियम 7350 से 7450, बोल्ड 7550 से 7650, तुवर दाल सवा नंबर 9000 से 9100, फूल 9400 से 9500, बेस्ट तुवर दाल 9900 से 11100, मूंग दाल मीडियम 8850 से 8950, बोल्ड 9050 से 9150, मूंग मोगर 9100 से 9200, बोल्ड 9300 से 9400, उड़द दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, उड़द मोगर 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11500, (42-44) 11300, (44-46) 11100, (58-60) 10200 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
—–
देशी कपूर में खरीदी कम, तरबूज मगज और नारियल तेज
इंदौर. देशी कपूर में त्योहारी खरीदी कमजोर रहने से भाव में उठाव नहीं आ रहा है। तरबूज मगज और नारियल के भाव में तेजी आई है।
शकर एस 3690 से 3700, शकर एम सुपर 3750 से 3775, एम शकर 3835 गुड़ भेली 3400 से 3500, कटोरा 3800, ग्लास 4500, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 160 से 165, छोटा 180 से 185, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7850, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7910, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8110, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 8050, सच्चासाबु फूलदाना 500 ग्राम 8450, सच्चासाबु चनीदाना 500 ग्राम 7910, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7850, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 7310 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 160 से 180, खोपरा बूरा 1950 से 3200 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 525 से 528, मिनिमटर 530 से 538, मटरदाना 570 से 575, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 255 से 260, ऊंझा 262 से 267, मीडियम 275 से 280, बेस्ट 290 से 301, सौंफ मोटी 165 से 175, मीडियम 185 से 195, बेस्ट 210 से 225, बारीक 190 से 240, लौंग चालू 675 से 685, बेस्ट 710 से 720, दालचीनी 260 से 265, जायफल 725 से 740, बेस्ट 775, जावत्री 1950 से 2050, बड़ी इलायची 585 से 625, बेस्ट 675 से 750, पत्थरफूल 325 से 385, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 675 से 800, शाहजीरा खर 325 से 350, ग्रीन 425, तेजपान 88 से 92, तरबूज मगज 245 से 260, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 170 से 350, खसखस चालू 350 से 650, बेस्ट 825 से 900, एक्सट्रा बेस्ट 1150 से 1375, धोली मूसली 1150 से 1250, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 900 से 1100, मीडियम 1250 से 1350, बेस्ट 1425 से 1575, एक्सट्रा बेस्ट 1625 से 1800, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 775 से 810, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 685 से 720, काजू डब्ल्यू वन 665 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 655 से 665, एसएस डब्ल्यू 650, काजू जेएच 650 से 685, टुकड़ी 650 से 675, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 560, अमरीकन 625 से 645, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 125 से 135, मीडियम 175 से 185, बेस्ट 190 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 225 से 250, किशमिश कंधारी 375 से 475, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 200, बेस्ट 260, चारोली 1100 से 1150, बेस्ट 1200 से 1250, मनुक्का 550 से 650, बेस्ट 750, एक्सट्रा बेस्ट 875, अंजीर 675 से 875, बेस्ट 1100 से 1250, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 770, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1700 से 1750, 160 भरती 2050 से 2100, 200 भरती 2300 से 2350, 250 भरती 2400 से 2450, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145, केसर 155 से 160, बेस्ट 168, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1420, रवा कट्टे में 1560, मैदा 1500, चना बेसन 3250 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 300 रुपए किलो।

Home / Business / Mandi Bhav / बिकवाली का जोर रहने से चांदी की चमक फिकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो