scriptएक ऐसा हाइवे जहॉ दौड़ती है मौत | A highway where death runs | Patrika News
मंडला

एक ऐसा हाइवे जहॉ दौड़ती है मौत

हाइवें के हादसे में पांच लोगों ने गंवाई जान

मंडलाAug 14, 2022 / 05:36 pm

Mangal Singh Thakur

एक ऐसा हाइवे जहॉ दौड़ती है मौत

एक ऐसा हाइवे जहॉ दौड़ती है मौत

मंडला. नेशनल हाइवे 30 में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानो पर हादसे हुए जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में पिता पुत्र भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पहली घटना कोतवाली थाना के अंतर्गत तिंदनी ग्राम के पास हुई। जिसमें एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक में तीन लोग सवार थे। तीनों की मौके में ही दर्दनाक मौत हो गई। बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार लोगो को कोई गंभीर चोटें की जानकारी नही प्राप्त हुई है। मृतकों में महेश परते पिता हेमराज परते उम्र 32 एवं उसका 12 वर्षीय पुत्र वीरेन्द्र पिता महेश परते के साथ ही उन्ही के गांव का 13 वर्षीय आशिक पिता जीजम उइके शामिल है। तीनो बिछिया थाना के भीमा ग्राम के रहने वाले हैं। जो कि वीरेन्द्र परते को उसके स्कूल कालपी छोडऩे जा रहे थे। दूसरा हादसा नेशनल हाइवे 30 में ही टिकरिया थाना क्षेत्र के अंर्तगत कुड़ा मैली के उत्सव ढाबा के पास हुआ। जहां एक ट्रक ओर बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया गया है। टिकरिया थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने बताया की छत्तीसगढ़ से खाली ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमबी 5531 जबलपुर की ओर जा रहा था, वही कालपी मार्ग की तरफ से एक बाइक में शिव चरण परते पिता हरदयाल परते (35) ग्राम आहिरवाड़ा, राजेंद्र प्रसाद पिता विशाल सिंह (32) ग्राम पिंडी जेवरा निवासी एवं जन्नु सिंह मार्को पिता पुलवा सिंह (50) ग्राम पिंडी जेवरा नारायणगंज की ओर आ रहे थे। रास्ते में कूड़ा मैली के उत्सव ढाबा के पास ट्रक ओर बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना स्थल पर ही शिव चरण और जन्नु सिंह की मौत हो गई। जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद टिकरिया थाना प्रभारी माधव सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया है। घटना के संबंध में बताया गया कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमबी 5531 मंडला से जबलपुर की और जा रहा था ओर बाइक क्रमांक एमपी 51 एमजे 4311 जबलपुर से मंडला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक और बाईक सवार की आमने सामने भिंड़त हो गई। हादसे के दौरान स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। जिसमें दो लोग मृत हो चुके थे। शव को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात जाम हो गया था। जिसको दुरूस्त कराने में क्षेत्र के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरुण यादव और उनके साथी अनिल, विजय, सचिन, मुकेश, महेंद्र समेत अन्य ग्रामीणजन सहयोग किया। दोनों युवकों का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामला पंजीबद्ध कर पुलिस जांच कर रही है।

Home / Mandla / एक ऐसा हाइवे जहॉ दौड़ती है मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो