scriptमहाभारत के किरदारों का अध्ययन करेंगे दसवीं के विद्यार्थी | class 10 students will study Mahabharata characters | Patrika News
मंडला

महाभारत के किरदारों का अध्ययन करेंगे दसवीं के विद्यार्थी

भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा को लोकप्रिय बनाने को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है

मंडलाApr 25, 2019 / 12:04 pm

amaresh singh

class 10 students will study Mahabharata characters

महाभारत के किरदारों का अध्ययन करेंगे दसवीं के विद्यार्थी

मंडला। भारतीय दर्शन का आरंभ वेदों से होता है। वेद भारतीय धर्म, दर्शन, संस्कृति, साहित्य आदि सभी के मूल स्रोत हैं। भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा को लोकप्रिय बनाने को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है। इसके तहत अब कोई भी छात्र अन्य संकाय की तरह वेद संकाय लेकर भी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके सभी विषय संस्कृत भाषा और वेद से जुड़े हैं। कोर्स विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। खास बात यह है कि वर्तमान में स्कूली शिक्षा में ऐसा कोई कोर्स नहीं था। जिसमें कोई भी वेद और भारतीय वैदिक परंपरा से भी जुड़े सके। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाला संस्थान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइएसओ) ने यह भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा संकाय की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू की है।


यह विषय पढ़ेंगे छात्र
* वेद अध्ययन-वैदिक साहित्य, वैदिक सूत्र, वैदिक प्रक्रिया, वेदों का काल, वेद भाष्य, वैदिक व्याख्यान, वैदिक देवता, सूर्य सूक्त, संज्ञान सूक्त, वरुण सुक्त।
* भारतीय दर्शन- दर्शन विद्या, दर्शन परिचय, आस्तिक दर्शन, नास्तिक दर्शन, अद्वैत वेदांत।
* संस्कृत व्याकरण- संज्ञा परिभाषा, संधि प्रकरण व सुबंत प्रकरण, कारक विभक्ति, उपपद विभक्ति, कृदंत प्रकरण।
* संस्कृत साहित्य- शुभाषितादिक, काव्यशास्त्र, कथा साहित्य, रामायण अध्ययन, कर्ण भारम व किरातार्जुनीय।


कर्ण व दुर्योधन की नीतियां भी सीखेंगे छात्र
जानकारी के अनुसार, संकाय के छात्र कर्ण और दुर्योधन की नीतियों से लेकर भारत के प्राचीन दर्शन, वेद, संस्कृत, साहित्य और व्याकरण की पढ़ाई करेंगे। भारतीय ज्ञान परंपरा, पाठ्यक्रम के तहत एनआइओएस भारतीय दर्शन, वेद अध्ययन, संस्कृत व्याकरण, संस्कृत साहित्य की पढ़ाई कराएगा। छात्रों को पूरी पढ़ाई ऑनलाइन करनी होगी और अध्ययन का माध्यम संस्कृत होगा। एनआइओएस ने पाठ्यक्रम तैयार कर स्टडी मटेरियल पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो