scriptvideo story : बांस काटकर रास्ते में डाला, लगाया जाम | Cut the bamboo and put it on the way | Patrika News
मंडला

video story : बांस काटकर रास्ते में डाला, लगाया जाम

बालक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

मंडलाMar 07, 2019 / 08:54 pm

Mangal Singh Thakur

Cut the bamboo and put it on the way

बांस काटकर रास्ते में डाला, लगाया जाम

नैनपुर. जिले के अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल है। वहीं पिंडरई में शासकीय वाहन ने बालक को टक्कर मार दी जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार पिंडरई-नैनपुर सड़क मार्ग पर आराजक यातायात ने एक बालक की जान ले ली। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और देर तक हंगामा करते रहे। माहौल गरमाता देख नैनपुर पुलिस के साथ तहसीलदार को मोर्चा संभालना पड़ा। बताया गया कि चार पहिया वाहन जिसमें मप्र शासन लिखा हुआ था पैदल जा रहे बालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बालक ने अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। पिंडरई निवासी विनय पिता हरि कछवाहा सातवीं कक्षा की परीक्षा दे कर लौट रहा था। विनय की तीन बहन है हादसे के बाद जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने बालक को नैनपुर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पिंडरई में गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लगभग 4 घंटे तक जाम की स्थिति निर्मित रही। बताया गया कि जिस वाहन ने टक्कर मारी थी उसमें मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा चकाजाम करने की खबर लगते ही जनपद उपाध्यक्ष संतोष तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। पिंडरई चौकी स्टाफ को दूर रखते हुए नैनपुर से पुलिस बल सब इंस्पेक्टर डी एस पांडे के नेतृत्व में पहुंचा। तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई ने ग्रामीणों से चर्चा कर एवं प्रशासनिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीण हादसे के बाद डायल 100 और पुलिस बल पिंडरई के समय पर न आने से भी नाराज रहे। ग्रामीणों की जिद थी कि बच्चे के यहां किसी को नौकरी दी जाए एवं बच्ची की शादी प्रशासन करे। बिना आधार की जिद के कारण माहौल बिगड़ता गया। लोगों ने उक्त वाहन को मौके पर लाने व पिंडरई चौकी प्रभारी को बदलने की मांग की।
हादसे में घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तोड़ा दम
नारायणगंज. टिकरिया थाना अंतर्गत नारायणगंज और टिकरिया के बीच सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नारायणगंज टिकरिया के पास चौपहिया वाहन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्यामा बाई धुर्वे पति जोधाराम धुर्वे (35) निवासी सिंघनपुरी को टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में भर्ती कराया गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट थी। नारायणगंज में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को को जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दूसरे दिन सुबह लगभग 8 बजे श्यामा बाई ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो नारायणगंज सप्ताहिक बाजार से लौट रहे लोगों को बैठाकर गांव सिंघनपुरी की ओर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे मालवाहक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाकी की सवारियों को हल्की चोटें आई है। वहीं श्यामा बाई के भाग्य को कुछ और ही मंजूर था सिर में गंभीर चोट लग गई। वाहन चालक की एक छोटी सी लापरवाही ने बसा बसाया घर परिवार ही उजाड़ दिया। छोटे-छोटे दो बच्चे जिनका अपने मां के लिए रो रो कर बुरा हाल है। वहीं बच्चों की जिम्मेदारी अकेले पिता के कंधों पर आ गई है। आए दिन वाहन चालकों की लापरवाही का शिकार कोई ना कोई बन रहा है।
तीसरे हादसे में महाराजपुर खेल ग्राउंड के सामने 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन की टक्कर से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी जिसके बाद पुलिस पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक कृष्ण कुमार नामदेव पिता गणेश प्रसाद (40) हनुमानजी वार्ड महाराजपुर का रहने वाला है।

Home / Mandla / video story : बांस काटकर रास्ते में डाला, लगाया जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो