scriptकराते में पीछे नहीं जिले की ये छात्राएं | Do not go behind the girls in these districts | Patrika News
मंडला

कराते में पीछे नहीं जिले की ये छात्राएं

नेशनल कराते स्पर्धा में करेंगी प्रदर्शन

मंडलाDec 08, 2017 / 12:16 pm

Mangal Singh Thakur

Do not go behind the girls in these districts

Do not go behind the girls in these districts

मंडला. खेल के साथ कराते विद्या युवतियो के लिए सेल्प डिफे्रंस का बेहतरीन तरीका है। यह हुनर से कोई भी छात्रा या महिला ने किसी भी परिस्थिति से निपट सकती है। अपने साथ राह चलते छेडख़ानी की घटनाओं को रोकने के लिए असामजिक व मनचलो पर डटकर कर मुकाबला कर सकती है। महाराजपुर कन्या स्कूल की ऐसी आधा दर्जन से अधिक छात्राओं ने कराते का प्रशिक्षण लिया है। अपने मजबूत हौसलें से ये छात्राएं अब नेशनल कराते चैम्पियनसिप में सहभगिता दर्ज कराएंगी। दो दिवसीय ट्रेडिसनल कराते चैम्पियनशिप नासिक में ९ दिसंबर से खेली जाएंगी। इस कराते प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग प्रांतो से कराते खिलाड़ी शामील होगीं। मंडला की कराते खिलाड़ी अंजलि नंदा, संतोषी चौधरी, दीक्षा वडीवा, रामिला कुर्वेती, रोशनी मरकाम, नेहा चौबे प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगी। कराते का यह दल कराते प्रशिक्षक राधिका कश्यप के साथ रवाना किया गया है। कन्या हायरसेंकडरी विद्यालय महाराजपुर की प्राचार्य सुधा पाठक, आरएल सिंगौर, शरद शुक्ला एवं शाला स्टाप ने छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्सहित किया है।
——————–
भाजपा विधि प्रकोष्ठ में इन्हें मिला स्थान
मंडला. जिला भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में सीबी पटेल अधिवक्ता को नियुक्त किया गया है। सीबी पटेल ने बतलाया कि सहसंयोजक में अधिवक्ता मनोज ठाकुर, अखिलेश दुबे, मनोज सोनी, नोखेलाल जंघेला, केलाश पटेल, नंदकिशोर रजक, रविन्द्र तांबे, अजय तिवारी व मुकेश श्रीवास्तव, को नियुक्त किया गया है व मीडिया प्रभारी के रूप में जितेन्द्र श्रीवास व शशांक शुक्ला को नियुक्त किया गया है। नैनपुर तहसील में अधिवक्ता सुनील जंघेला, प्रदीप मिश्रा, एस पी झारिया, पीडी बैरागी, कामता मरकाम, की नियुक्ता की गइ्र्र है। तहसील बिछिया में आर पी नंदा, नानक धुर्वे, संदीप पटेल, बलराम शर्मा व मिलाव धुर्वे की नियुक्ति की गई है। तहसील निवास मेें राजेश ठाकुर, लखन साहू, आर पी रॉय, मनोज जैन, व दुलारे दुबे की नियुक्ति की गई है घुघरी तहसील में देवेश पाण्डे, वीरेन्द्र ग्वाले, नवल किशोर बरमैया की नियुक्ति की गई है। इसी तरह नारायणगंज तहसील में अधिवक्ता सुरजीत सिंगरौरे, अनिल यादव, आशीश अग्रवाल, व संतोश सोनी की नियुक्ति की गई है।

Home / Mandla / कराते में पीछे नहीं जिले की ये छात्राएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो