scriptइन पंचायतों में बंद पड़े दर्जनो हैंडपंप | Door pumps closed in these panchayats | Patrika News
मंडला

इन पंचायतों में बंद पड़े दर्जनो हैंडपंप

खराब हैंडपंपो की नहीं ले रहे सुध

मंडलाApr 21, 2019 / 11:24 am

Mangal Singh Thakur

Door pumps closed in these panchayats

इन पंचायतों में बंद पड़े दर्जनो हैंडपंप

नारायणगंज. बीजाडांडी ब्लॉक के दर्जनो ग्राम में पानी का संकट शुरू हो गया है। अभी लोग पानी के लिए दो-दो किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसकी मुख्य वजह पीएचई विभाग की लापरवाही है। महिनों से बंद पड़े हैंडपंपो को सुधारने की सुध विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने समय पर नहीं ली। यही वजह है कि धीरे-धीरे ग्राम पंचायतों में बंद हैंडपंपो की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास नदी नाले होने के बाद भी जल संरक्षण नहीं किया गया। पेयजल की समस्या से त्राहि-त्राहि मची हुई है। जल संस्थान को इन लोगों की समस्या न तो दिखाई देती है और न ही सुनाई देती है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लावर 18 हैंडपंपो का खनन किया गया है। जिसमें महज 3 हैंडपंप ही चालू हैं। चारगांव पंचायत में 12 में से 2 नल चालू जिसमें भी पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। ग्राम पंचायत पाठ में 22 हैंडपंपो में से 2 का ही उपयोग हो रहा है। विजयपुर पंचायत में 17 हैंडपंपो में 5 हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं। इसी तरह अन्य पंचायतों के हाल भी खराब चल रहे हैं। 1000 से 2000 की आबादी वाले इन ग्राम पंचायतों में के कई वार्ड हैंडपंप विहीन हैं। गर्मी के दिनों में जहां चालू नलों से कम पानी पा रहा है वहीं कुछ नलों से दूषित पानी निकलना शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम पंचायत से लेकर पीएचई विभाग तक गुहार लगाई है। लेकिन इनकी समस्या दूर नहीं हो सकी है। दिन-रात लोग पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। गांव में अधिकतर किसान निवास करते हैं जिनके पास मवेशी भी हैं। जिन्हें पानी के लिए दूर नदी नाले की तलाश करनी पड़ रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो