scriptबताए नशा के दुष्परिणाम, छह घटकों की दी जानकारी | Effects of intoxication, information given on six components | Patrika News
मंडला

बताए नशा के दुष्परिणाम, छह घटकों की दी जानकारी

साथिया को प्रोत्साहित करने बांटे गए इंसेटिव किट

मंडलाFeb 28, 2021 / 12:00 pm

Mangal Singh Thakur

बताए नशा के दुष्परिणाम, छह घटकों की दी जानकारी

बताए नशा के दुष्परिणाम, छह घटकों की दी जानकारी

मंडला. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राम्हेपुर में साथिया को प्रोत्साहित करने इंसेटिव वितरण किया गया। यहां मौजूद किशोर, किशोरियों को कार्यक्रम के तीन उद्देश्य और छह घटकों की जानकारी विस्तार से बताई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया। जिसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष सभापति नीरज मरकाम ने उपस्थित किशोर, किशोरियों से बात करते हुए कार्यक्रम की जानकारी ली। कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। पॉस्को एक्ट के विषय में और गांव में से हो रहे पालयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आजीविका मिशन से धर्मेंद्र मिश्रा ने आजीविका मिशन द्वारा दी जा रही योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।


डॉ मरकाम ने किशोर किशोरियों को बताया कि नशीले पदार्थ का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से असुरक्षित यौन व्यवहार जैसे अनेक जोखिम में जुड़े हो सकते हैं। जिससे अनचाहे गर्भ, आरटीआई, एसटीआई, एचआईवी यौन र्दुव्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। नशे की लत से वाहन चलाते समय दुर्घटना भी हो सकती है। नशीले पदार्थो के सेवन से गंभीर कैंसर जैसी बीमारीए लीवर खराब हो सकता है।


आयोजित साथिया सम्मेलन में डॉ मनीष द्वारा किशोरों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें किशोर हेल्प लाईन नंबर, उमंग हेल्प लाईन नंबर, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर, 14425, 1098, 104, 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। परामर्शदाता आरती राय ने किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक की जानकारी दी। क्लीनिक में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। किशोर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आकर काउंसिलिंग ले सकते है, यहां किशोरों द्वारा बताई गई बातों को गोपनीय रखा जाता है। उपस्थित मास्टर ट्रेनर ने साथिया को गुड टच व बैड टच, चाईल्ड हेल्प लाईन किशोर हेल्प लाईन की जानकारी दी।


साथिया को प्रोत्साहित करने आयोजित इंसेटिव वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम राम्हेपुर में किशोर, किशोरियों द्वारा नशा मुक्ति रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्राम के लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया गया। जिला सदस्य सभापति नीरज मरकाम, मंडल अध्यक्ष शंभू साहू, लेब टेक्निशियन राजेश सिवरे, दुर्गेश प्रजापति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला बाल विकास संगीता भारतीय, कविता दुबे, आशा कार्यकर्ता सीता यादव, चम्मे धुर्वे, मालती मरकाम, परामर्शदाता आरती राय, मास्टर ट्रेनर प्रमोद झरिया, मनोज परते, पप्पी नंदा, गीता यादव सहित सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।

Home / Mandla / बताए नशा के दुष्परिणाम, छह घटकों की दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो