scriptहर्षउल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर का पर्व | Eid-ul-Fitr celebrated with Hareshullah | Patrika News
मंडला

हर्षउल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर का पर्व

विशेष नमाज अदा कर दी ईद की बधाईजुलूस के साथ ईदगाह पहुंचें मुस्लिम समाज के लोग, ईदगाह-मस्जिदों में चलता रहा दुआओं का दौर

मंडलाJun 06, 2019 / 11:48 am

Sawan Singh Thakur

Eid-ul-Fitr celebrated with Hareshullah

हर्षउल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर का पर्व

मंडला। नगर समेत पूरे जिले में ईद-उल-फितर का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। रमजान का महीना इबादत के साथ गुजरा और तीस रोजे पूरे होने पर बुधवार को जश्न के माहौल के साथ सुबह शहर के ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई। यदि बारिश होती तो यह नमाज मस्जिदों में पढ़ी जाती। इसके लिए मस्जिदों में भी नमाज पढऩे के लिए सारे इंतजाम किए गए थे। इमामों ने रोजेदार और तमाम मुस्लिम बंधुओं को ईद की नमाज पढ़ाई। रमजान के खत्म होने और इस्लामिक माह शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला प्रशासन को व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया और सभी जिलेवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माने जाने वाला रमजान समाप्त होने के बाद बुधवार को समाज द्वारा ईद धूमधाम से मनाई गई। ईदगाह पर विशेष नमाज अदा की गई फिर एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी बधाई दी इस दौरान ईदगाह पर कलेक्टर जगदीश चंद जटिया पुलिस अधीक्षक आरआरएस परिहार, एसडीओपी पुलिस एव्ही सिंह, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, अमित शुक्ला, राकेश तिवारी के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे। मुस्लिम समाज के मस्जिद के इमाम द्वारा फू लों के गुलदस्ता भेंटकर ईद की बधाई दी गई। साथी समाज के सभी बंधुओं द्वारा गले मिलकर ईद की बधाई दी। रमजान के महीने में एक महीने तक भीषण गर्मी में भूख-प्यास को सहन कर रोजा रखने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद मनाई। इसके लिए सुबह के समय मुस्लिम धर्मावलंबी जुलूस के साथ ईदगाह पहुंचें जहां पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई। रमजान में 30 रोजों के बाद रोजेदारों के लिए ईद की खुशी का महत्व ही अलग है। इसके लिए घर के वृद्ध बच्चों सभी में उत्साह का माहौल था इस दौरान समाज के लोगों द्वारा गरीबों को दान किए गए।

नैनपुर. मुबारक माह रमजान के अंतिम दिवस को मुस्लिम बंधुुओं ने स्थानीय जामा मस्जिद मे एकत्रित होकर ईद की नमाज अदाकर अमन और चैन की दुआ मांगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ईद के मुबारक दिन सुबह 10 बजे नगर व आसपास के इस्लाम धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या मे स्थानीय जामा मस्जिद मे एकत्रित हुए और ईद की नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी।
अंजनिया. ग्राम पंचायत अंजनिया में ईद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद मिलन समारोह के दौरान सरपंच सुधीर मरावी, उपसरपंच विनोद पटैल, रामकिशोर श्रीवास, दिग्विजय पटेल, दुर्गेश पटेल, पारूल पाण्डेय, डॉ उमेश पटेल, समीर झा आदि उपस्थित रहे।

गले मिलकर दी ईद की बधाई, वृक्ष लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
बिछिया
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है लेकिन इस वर्ष ईद के होने से यह दिन खास बन गया लोगों ने वृक्षारोपण कर ईद का त्योहार मनाया। इस दौरान मौजूद बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि आज हमने इस पर्यावरण को सही करने की कोशिश नहीं की तो हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए इस पृथ्वी पर रहना नामुमकिन हो जाएगा तब न कोई त्यौहार रहेगा न जीवन।
विधायक द्वारा समस्त कार्यकताओं व मुस्लिम समुदाय के लोगो साथ मिलकर पहले ईद त्यौहार को मनाया। इसके पश्चात बिछिया के फिल्टर प्लांट में युवाओं के साथ वृक्षारोपण किया। जिसके अंतर्गत 20 पौधे रोपित किए गए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा शमशान घाट रोड की संबंध में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान विधायक द्वारा शमशान घाट की रोड के लिए जल्द से जल्द अधिकारियों से मिलकर सड़क निर्माण करने के लिए उचित प्रबंध करने का आश्वासन दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर विधायक ने युवाओ को वृक्षारोपण कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर अपने जिले को हरा भरा रखने का संदेश दिया।

Home / Mandla / हर्षउल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर का पर्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो