scriptसभी ने किया महिला शक्ति को नमन | Everyone did humble women power | Patrika News
मंडला

सभी ने किया महिला शक्ति को नमन

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जगह-जगह हुए आयोजन

मंडलाMar 09, 2018 / 10:18 am

shivmangal singh

Everyone did humble women power
मंडला. पुलिस कंन्ट्रोल रूम परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के सम्मान, सुरक्षा व स्वरक्षा के लिए जनसंवाद किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने समाज में बच्चों एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के निराकरण विषय में हेल्पलाइन नंबर के उपयोगिता के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में कौशल्या चौहान, रफी कुन्नीशा अली, सुशीला बंशकार, संध्या बक्षी, करुणा करेचा, मुख्तार बेगम, प्रवीणा पाण्डेय, श्यामलता दुबे, रजनी ठाकुर, कल्पना श्रीवास्तव, मिथिला बाजपेयी, चंदा पाण्डेय को ६० वर्ष से अधिक उम्र की पेंशनर महिलाओं को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन विभाग द्वारा सेनेटरी नेपकिन का प्रचार-प्रसार किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को जिन्होंने दो बच्चों के बाद टीटी ऑपरेशन किया है। उन दो महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रशांत दीप सिंह ठाकुर द्वारा विभाग की समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई। विषय विशेषज्ञों ने मंच के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। एलईडी के माध्यम से जागरूक एवं लाइव टीवी प्रसारण मुख्यमंत्री शिविराज चौहान एवं नरेन्द्र मोदी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के विषय में उदï्घोषण दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य भगवती श्रीधर, अनिता तिवारी, अंगूरी झारिया, सावित्री धूमकेती, महिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रशांत ठाकुर सहित अधिकारी एवं समाज में अपनी सहभागिता देने वाली महिलाओं की उपस्थिति रही। समाज में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। नैनपुर नगरपालिका परिषद प्रांगण में नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रौल ने नगर की महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीएमओ नगर पालिका दिनेश वाघमारे एवं पार्षदगण, कर्मचारीगण सहित नगरीय क्षेत्र की महिलाएं उपस्तिथ रहीं।
महर्षि विद्या मंदिर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला व पुष्पा ज्योतिषी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिला जागरुकता, महिला शिक्षा आत्मनिर्भरता, महिलाओं का सम्मान, महिलाओं की स्थिति में सुधार जैसे विभिन्न विषयों पर सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय डॉ उपेन्द्र शुक्ला ने विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं डीएलएड कर रहे विभिन्न विद्यालों की महिला शिक्षकों को सिल्वर क्वाइन महर्षि जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन विजयंत उपाध्याय एवं स्वलपा बडग़ैंया ने किया। इस अवसर पर नीरज रघुवंशी, वीरेन्द्र कोष्ठी, नीलेश पटेल, राघवेन्द्र दुबे आदि उपस्थित रहे। ब्रिज ऑफ होप महाराजपुर बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रोजेक्ट स्टाफ एवं बालक, बालिकाएं एवं माता पिता शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकार से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई। समाज में महिलाओं की भूमिका और शक्ति से अवगत कराया गया। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर कोडिनेटर संजय पड़वार, वंदना श्रीवास, मोना बघेल, कन्हैया सिंगौर आदि उपस्थित रहे।
नारी शक्ति को बढ़ाने उठाएं सशक्त कदम
भुआबिछिया. महिला दिवस के अवसर पर विनोद रंगमंच में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण के तारतम्य में सिझोरा, मनोहरपुर, बिछिया सहित लगभग 25 ग्रामो की महिलाएं शामिल हुईं। सैंकड़ों महिलाओं ने नारी हिंसा रोकने, महिला उत्पीडऩ, नशामुक्ति, नारी एकता से संबंधित नारे लगाते हुए रैली निकाली। साथ ही नारी शक्ति को आगे बढ़ाने सशक्त कदम उठाये जाने की मांग की। रैली के बाद मंच पर ग्रामीण प्रतिभा को जाग्रत करते हुए कर्मा नृत्य, नुक्कड़ नाटक, देशभक्ति गीत से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संगीत गर्ग, उत्तरा पड़वार ने महिलाओं को जाग्रत करने का महत्वपूर्ण प्रयास कर कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर अरुणा दीक्षित, कीर्ति नामदेव, ज्योति नानकनी, रजनी मरावी, मंजू श्रीवास्तव, सीमा झारिया, संगीता वर्मा, सुनीता ताम्रकार, नीता उपध्याय, इंद्राणी साहू ने गांव को नशा मुक्त करने, नारी एकता को बनाए रखने, बालविवाह को रोकने, नारी हिंसा को रोकने आदि विषयों पर मंच से अपने विचार रखीं।

Home / Mandla / सभी ने किया महिला शक्ति को नमन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो