scriptफैक्ट्री मेें लगी आग, मच गई अफरा तफरी, देखें वीडियो | Fire in factory People fleeing for life | Patrika News
मंडला

फैक्ट्री मेें लगी आग, मच गई अफरा तफरी, देखें वीडियो

आग बुझाने के लिए पहुंच गया खराब दमकल

मंडलाMay 27, 2019 / 05:47 pm

amaresh singh

Fire in factory People fleeing for life

फैक्ट्री मेें लगी आग, मच गई अफरा तफरी, देखें वीडियो

मंडला/ मनेरी। मनेरी चौकी के अंतर्गत ओद्यौगिक क्षेत्र मनेरी में स्थित सन पिट पैक फैक्ट्री में लगभग सुबह 4 बजे आग लग गई। जिससे अफरा तफरी की स्थिति मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल वाहन को सुचना दी। लेकिन खराब दमकल पहुंचने के कारण आग को काबू पाने में तीन से चार घंटे का समय लग गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक को करोड़ों को नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त फैक्ट्री पर प्लास्टिक की बोतल, केरिट और भी प्लास्टिक् की बस्तु बनती हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 4 बजे आग लग गई। आग लगने का कारण मशीनरी सॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना उपस्थित कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस की मदद से दमकल वाहन जबलपुर से बुलाया गया जो सुबह 5 पहुंच गई थी लेकिन उसका बाल पंप खराब होने से आग में काबू नहीं पाया जा सका।

हादसे में लगभग 6 से 7 करोड़ की क्षती हुई
जिसके बाद जबलपुर से ही दूसरी दमकल वाहन 7 बजे पहुंची, जबतक आग ओर बढ़ गई। इसके बाद 7.30 में तीसरी दमकल बरेला नगर परिषद से पहुंची। लगभग 4 घंटे में आग को काबू पाया गया। पहली दमकल वाहन के खराब होने के कारण समय पर आग नहीं बुझाई जा सकी। इसके साथ ही आसपास के लोगों व बोर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सनपेट पेक लिमिटेड कम्पनी मनेरी के मालिक रवि गुप्ता ने बताया की हादसे में लगभग 6 से 7 करोड़ की क्षती हुई है। जहां पर कागज का काम होता था जिसमें एग ट्रे, जूश ट्रे बनता था वो प्लांट तो पूरा जल गया है। अभी पूरा नुकसान का पूरा आकलन नहीं लगाया जा सका है।

Home / Mandla / फैक्ट्री मेें लगी आग, मच गई अफरा तफरी, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो