scriptव्यक्तिव विकास और उनके गुण की दे रहे जानकारी | Giving information about personality development and their qualities | Patrika News
मंडला

व्यक्तिव विकास और उनके गुण की दे रहे जानकारी

खेल-खेल में साथियां को स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण, 6 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

मंडलाOct 18, 2021 / 09:29 am

Mangal Singh Thakur

व्यक्तिव विकास और उनके गुण की दे रहे जानकारी

व्यक्तिव विकास और उनके गुण की दे रहे जानकारी

व्यक्तिव विकास और उनके गुण की दे रहे जानकारी
मंडला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के विकासखण्डों में आशा कार्यकर्ता और ग्राम की सदस्य समिति द्वारा 15 से 17 वर्ष के पीयर एजुकेटर का चयन किया गया है। पीयर एजुकेटर को साथिया नाम दिया गया है। इनमें एक किशोर एवं एक किशोरी शामिल है। सभी विकासखण्डों में चयनित साथिया प्रशिक्षण के बाद अपनी उम्र के 10 से 19 वर्ष के किशोर एवं किशोरियो को स्वास्थ्य, सामाजिक जीवन, कौशल, कैरियर संबंधी परामर्श एवं जानकारी खेल-खेल में प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह के निर्देशन और डीपीएम शैलेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक हेमंत रंहगडाले, संस्था जिला समन्वयक लोकेश उपमन्यु, प्रोजेक्ट कॉआर्डीनेटर श्री चौरसिया के मार्गदर्शन में स्वयं सेवी संस्था कार्ड द्वारा जिले दो विकासखंड नारायणगंज और बीजाडांडी में 6 दिवसीय साप्ताहिक प्रशिक्षण के प्रथम सत्र की शुरूआत की गई। यहां प्रशिक्षित मास्टर ट्रनरों द्वारा साथिया को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे किशोर किशोरियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जा सके।

कोविड के दिशा निर्देशानुसार प्रशिक्षण की शुरूआत प्रशिक्षण में आए सभी साथिया, आशा कार्यकर्ताओं का ट्रेम्प्रेचर लिया गया। जिसमें सभी सामान्य थे। इसके बाद प्रशिक्षण की शुरूआत उपस्थित मास्टर ट्रेनर साथिया (पीयर एजुकेटर्स ) आशा कार्यकर्ता ने प्रार्थना से की। इसके बाद खेल के माध्यम से उपस्थित पीयर और आशा एक दूसरे से परिचित हुए। इसके बाद राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम व उद्देश्य और 6 मुद्दो की जानकारी दी गई। पीयर को कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण, यौन प्रजनन स्वास्थ्य, मादक पदार्थो के दुरूपयोग, असंचारी बीमारियां, चोट एवं ***** आधारित हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण ले रहे पीयर एजुकेटर को व्यक्तिव विकास और उनके गुण के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि उनके साथ कौन-कौन काम करेंगा। उनके साथ किस उम्र के किशोर किशोरी जुड़ेंगे, इसकी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान संस्था से जिला समन्वयक लोकेश उपमन्यु बीजाडांडी ब्लाक में चल रहे प्रशिक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थित साथिया से परिचय कर उनसे बातचीत की। संक्षप्ति में कार्यक्रम की जानकारी सांझा की।

दो विकासखंड से प्रशिक्षण की शुरूआत :
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के दो विकासखंडों में साथियां प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। जिसमें उपस्थित किशोर, किशोरी साथिया को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे ये अपने गांव के 10 से 19 वर्ष के किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सके। प्रशिक्षण विकासखंड नारायणगंज के उपस्वास्थ्य केन्द्र लालीपुर भावल, हाईस्कूल पाठा और बीजाडांडी में ग्राम पंचायत पोनिया माल, ग्राम पंचायत धनवाही बीजाडांडी में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में दोनों विकासखंडों से 52 आशा कार्यकर्ता, 4 सहयोगनी, 4 एएनएम, 104 किशोर, किशोरी प्रथम सत्र के प्रशिक्षण में मौजूद रहे।
ये दे रहे प्रशिक्षण :
प्रशिक्षण की शुरूआत विकासखंड नारायणगंज में दो बैंच और बीजाडांडी में दो बैंच में पीयर एजुकेटर को प्रशिक्षित मास्टर ट्रे्रनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षक पूजा बरमैया, संगीत सिंगरौरे, संजय सोनी, शोभना कांड्रा, रेखा गोटिया, प्रवीण राय, वंदना यादव, शिवप्रसाद नंदा द्वारा उपस्थित साथिया, आशा कार्यकर्ता, सहयोगनी, एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Home / Mandla / व्यक्तिव विकास और उनके गुण की दे रहे जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो